यूपी: अविकसित कालोनियों में बिजली कनेक्शन को लेकर ऊर्जा मंत्री ने दिया ये निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने कहा कि अविकसित कालोनियों में सुगम योजना के तहत लोगों को बिजली कनेक्शन दिये जाएं। बुधवार को ऊर्जा मंत्री पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। सोनभद्र, भदोही, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ और बलिया जिलों के जनप्रतिनिधियों के साथ …

लखनऊ। ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने कहा कि अविकसित कालोनियों में सुगम योजना के तहत लोगों को बिजली कनेक्शन दिये जाएं। बुधवार को ऊर्जा मंत्री पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। सोनभद्र, भदोही, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ और बलिया जिलों के जनप्रतिनिधियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में उन्होंने कहा कि प्रदेश में भरपूर बिजली है, आपूर्ति और उपभोक्ता हितों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी।

झटपट मामलों में विलंब न हो

उपभोक्ताओं को सही बिल-समय पर बिल देने के साथ ही बिलिंग से संबंधित शिकायत तत्काल दूर हों, एमडी यह सुनिश्चित करें। झटपट पोर्टल और निवेश मित्र के मामलों में विलंब न हो। ऊर्जा मंत्री ने जर्जर तार बदलने, एबी केबलिंग, ट्रांसफार्मर बदलने, ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि, नये उपकेन्द्र प्रस्तावों के स्टेटस, तैयार उपकेंद्रों के ऊर्जीकरण से जुड़े होने और चल रहे विकास कार्यों की जानकारी 48 घंटे के अंदर सभी जनप्रतिनिधियों को दें ताकि वह आमजन को इसकी जानकारी दे सकें। उन्होंने खराब ट्रांसफार्मर बदले जाने में देरी की शिकायत पर नाराजगी जताते हुए स्टोर में सामान की उपलब्धता और गुणवत्ता जांचने के लिए ऑडिट के भी निर्देश दिये।

शटडाउन की जानकारी जनप्रतिनिधियों को दें

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में पर्याप्त बिजली है इसलिए अनावश्यक बिजली कटौती न हो, यह सुनिश्चित करें। निर्बाध आपूर्ति के लिए बिजली अभियंता लगातार पेट्रोलिंग करें। आवश्यकता पड़ने पर लिए जाने वाले शटडाउन की जनप्रतिनिधियों व जनता को जानकारी जरूर दें। उन्होंने जिला ऊर्जा समिति की बैठक कर नियमित समीक्षा के निर्देश दिये।

संबंधित समाचार