बाराबंकी: पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बरामद किया चोरी का माल
बाराबंकी। थाना असंद्रा पुलिस ने बीते जुलाई माह में ऊंचे का पुरवा मजरे टांडा गांव में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद करने का दावा किया है। थाना क्षेत्र के ऊंचे का पुरवा तथा मल्लाहन टांड मजरे टांडा गांव में बीते …
बाराबंकी। थाना असंद्रा पुलिस ने बीते जुलाई माह में ऊंचे का पुरवा मजरे टांडा गांव में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद करने का दावा किया है। थाना क्षेत्र के ऊंचे का पुरवा तथा मल्लाहन टांड मजरे टांडा गांव में बीते 17 जुलाई की रात एक के बाद एक 5 घरों में चोरी की घटनाएं हुई थी। एक ही रात हुई चोरी की इन घटनाओं से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था।
इस संबंध में ऊंचे का पुरवा निवासी पुत्तीलाल की ओर से पुलिस ने अज्ञात लोगो के खिलाफ धारा 457/380 के तहत मामला दर्ज किया था । थाना पुलिस ने घटना के खुलासे की खातिर मुखबिरों का जाल बिछा रखा था । पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा थाना पुलिस को घटना का अनावरण करने का सख्त आदेश दिया गया था।
पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज कुमार पांडेय के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट रघुवीर सिंह के पर्यवेक्षण में इंस्पेक्टर असंद्रा शिवाकांत त्रिपाठी तथा एसएसआई केबी सिंह की टीम ने सियाराम पुत्र भोलई निवासी पूरे परिहारन थाना सुबेहा व पृथ्वीपाल रावत पुत्र रामदास निवासी पूरे गोसिया मजरे टांडा को धर दबोचा जबकि इनके दो अन्य साथी भागने में सफल रहे।
पकड़े गए लोगों ने ऊंचे का पुरवा गांव में हुई चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की 2 जोड़ी पायल तीन जोड़ी बिछिया 10 लीटर मेंथा ऑयल एक बटुआ तथा 3000 की नगदी बरामद की है। पुलिस ने सियाराम के पास से एक अदद तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।
