बरेली: फायरिंग के बाद हो गया समझौता, महिला सिपाही ने कांटा हंगामा
बरेली, अमृत विचार। कार मोड़ने को लेकर रात में दो पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद देखते ही देखते उनमें मारपीट और पथराव हो गया। इसके बाद दबंगों ने जाति सूचक शब्द कहते हुए उनके फयारिंग की। बाद में दोनों पक्ष थाने पहुंच गए और उनके बीच में समझौता हो गया। इसी बीच वहां …
बरेली, अमृत विचार। कार मोड़ने को लेकर रात में दो पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद देखते ही देखते उनमें मारपीट और पथराव हो गया। इसके बाद दबंगों ने जाति सूचक शब्द कहते हुए उनके फयारिंग की। बाद में दोनों पक्ष थाने पहुंच गए और उनके बीच में समझौता हो गया। इसी बीच वहां बदायूं में तैनात एक महिला कांस्टेबल पहुंची और जमकर हंगामा काटा। उसने पुलिस के साथ भी गाली गलौज की। बाद में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
संजय नगर की रहने वाले राजपाल सिंह ने बताया कि वह अनुसूचित जाति के हैं। आरोप है कि मंगलवार की शाम वह अपने घर में थे। इसी बीच वहीं के रहने वाले राहुल और आजाद ने वहां पर अपनी कार खड़ी कर दी जिससे उनकी नाली टूट गई। इसका विरोध करने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट की और वहां से चले गए। मारपीट के 1 घंटे बाद राहुल, दिनेश, अमरीश, आजाद समेत 20 लोग उनके घर पर पहुंचे और मारपीट करते हुए फायरिंग कर दी। इसके साथ ही जाति सूचक शब्द भी कहे।
आरोपियों ने उनकी गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया और उनके घर पर पथराव किया। इससे वहां पर हंगामा मच गया। मारपीट के बाद दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे और वहां पर बहस के बाद उनके बीच में समझौता हो गया। इसी बीच बदायूं में तैनात एक महिला कॉन्स्टेबल थाने पहुंची और उसने समझौते का विरोध करते हुए जमकर हंगामा काटा। आरोपी महिला कांस्टेबल पुलिस से भिड़ गई और गाली गलौज करने लगी।
वीडियो बनने पर वह शांत हुई और बोली की वह खुद को गाली दे रही है। हंगामे के बाद पुलिस ने राजपाल की तहरीर पर चार नामजद समेत 20 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, मारपीट, तोड़फोड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर बारादरी नीरज मलिक ने बताया कि 20 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
