संभल: खेत में मिला वृद्धा का शव, हत्या की आशंका
संभल, अमृत विचार। धनारी थाना क्षेत्र के करेल गांव की मढ़ैया में खेत में एक वृद्धा का शव मिला है। बुधवार की सुबह खेत जा रहे लोगों ने शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि शव पर धारदार हथियार के …
संभल, अमृत विचार। धनारी थाना क्षेत्र के करेल गांव की मढ़ैया में खेत में एक वृद्धा का शव मिला है। बुधवार की सुबह खेत जा रहे लोगों ने शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्रामीणों ने बताया कि शव पर धारदार हथियार के निशान बने हैं। सियाराम की पत्नी 60 वर्षीय द्वारकी घास काटने के लिए गई थी। महिला घर में अकेली रहती थीं। उनके पति की मौत 15 साल पहले हो चुकी है।
बेटी अपने ससुराल अफजलपुर में रहती है। महिला की मौत की सूचना उनकी बेटी सत्यवती को दे दी गई है। सूचना मिलने पर रिश्तेदार घटनास्थल पर पहुंच गए। मृत द्वारकी के समधी शिशुपाल ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने थाने में तहरीर दी है।
