बरेली: पति ने ही करा दिया पत्नी का सामूहिक दुष्कर्म
बरेली, अमृत विचार। पति ने ही तमंचे के बल पर तीन लोगों के साथ मिलकर अपनी पत्नी का सामूहिक दुष्कर्म का करवा दिया। इतना ही नहीं दो बार पत्नी की हत्या की कोशिश भी की। परेशान महिला ने बुधवार को एसएसपी से शिकायत की है। एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। प्रेमनगर थाना क्षेत्र …
बरेली, अमृत विचार। पति ने ही तमंचे के बल पर तीन लोगों के साथ मिलकर अपनी पत्नी का सामूहिक दुष्कर्म का करवा दिया। इतना ही नहीं दो बार पत्नी की हत्या की कोशिश भी की। परेशान महिला ने बुधवार को एसएसपी से शिकायत की है। एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि कुछ समय पहले उसके पति ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था। जिसके बाद एक दिन उसके पास पति का फोन आया और उसने साथ रहने को कहते हुए घुमाने की बात कही। इस पर वह परिवार के अन्य लोगों के साथ नानकमत्ता गई। महिला का आरोप है कि वहां नहर में नहाते समय उसके पति ने जान से मारने के इरादे से उसे गहरे पानी में धक्का दे दिया। किसी तरह वह बहन की मदद से बचकर पानी से बाहर आई। जिसके बाद वह अपने मायके चली गई।
कुछ दिन बाद पति ने दोबारा गलती न करने की बात कह दिल्ली घूमने की बात कही। 24 जुलाई की सुबह वे ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए। महिला ने बताया कि ट्रेन में उसके जेठ व चचेरे देवर समेत दो अन्य लोग पहले से मौजूद थे।
दिल्ली ले जाकर पति ने अपने भाई के कमरे पर ठहराया जहां शाम के समय तीन अज्ञात लोग कमरे में पति के साथ घुसे और तमंचे के बल पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही जान से मारने की कोशिश की। जिसके बाद पति ने उसे बरेली जंक्शन लाकर छोड़ दिया। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
