बरेली: छह माह की मन्हा की जान बचाने को धर्मेंद्र कश्यप ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
बरेली, अमृत विचार। छह माह की मन्हा इस्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी टाइप-1 नाम की घातक बीमारी से जूझ रही है। इस बीमारी का इलाज इतना महंगा है कि उसके मां-बाप खर्च उठाने के लिए असमर्थ हैं। पूर्व में जिलाधिकारी को भी मन्हा की बीमारी को लेकर अवगत कराया गया। अब आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने नन्ही …
बरेली, अमृत विचार। छह माह की मन्हा इस्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी टाइप-1 नाम की घातक बीमारी से जूझ रही है। इस बीमारी का इलाज इतना महंगा है कि उसके मां-बाप खर्च उठाने के लिए असमर्थ हैं। पूर्व में जिलाधिकारी को भी मन्हा की बीमारी को लेकर अवगत कराया गया। अब आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने नन्ही बच्ची मन्हा के इलाज के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है।
जिसमें उन्होंने लिखा है कि मन्हा ऐसी बीमारी से जूझ रही है। अगर समय पर इलाज नहीं मिला तो उसकी जान बच पाना नामुमकिन है। मन्हा को 16 करोड़ के इंजेक्शन की जरूरत है जो अमेरिका में मिलता है। बच्ची को अगर जल्द 16 करोड़ की लागत वाला इंजेक्शन नहीं मिला तो उसकी जान जा सकती है। किला थाना क्षेत्र के जखीरे की रहने वाली शबा परवीन की 6 माह की बेटी मन्हा इस्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी नाम की बीमारी से ग्रसित है।
बच्ची को शहर के बड़े डॉक्टरों को दिखाया पर बीमारी कोई पकड़ नहीं पाया, जिसके बाद मन्हा को दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में दिखाया। जहां बच्ची में बीमारी की पुष्टि की गई। सांसद के मीडिया प्रभारी राहुल कश्यप के मुताबिक सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि मन्हा की नसें धीरे धीरे कमजोर हो रही हैं। बीमारी में हाथ पैर चलना बंद हो जाते हैं और शरीर बिल्कुल कमजोर हो जाता है।
