बरेली: देर रात भीड़ पर ताबड़तोड़ फायरिंग में एक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक संप्रदाय विशेष के लोगों पर मंगलवार देर रात फायरिंग के मामले में इज्जतनगर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने बुधवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। अन्य चार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है। परतापुर …

बरेली, अमृत विचार। एक संप्रदाय विशेष के लोगों पर मंगलवार देर रात फायरिंग के मामले में इज्जतनगर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने बुधवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। अन्य चार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।

परतापुर चौधरी निवासी मुशर्रफ के मुताबिक रहपुरा चौधरी की महलों वाली गली में मंगलवार देर रात अंकित, गुरुनाम सिंह, आशु गंगवार, रवि व एक अज्ञात व्यक्ति दो बाइकों पर सवार होकर पहुंचे। बाइक सवारों ने मुशर्रफ को घेर लिया। गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। साथ ही इलाके में ही एक मिष्ठान भंडार के पास रुककर दूसरे संप्रदाय को अपशब्द बोलते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की।

वारदात के दौरान मुशर्रफ, यासर व आमिर घायल होने से बचे। पुलिस ने लोगों की तहरीर के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर आरोपों में रिपोर्ट दर्ज कर ली। बुधवार को इज्जतनगर पुलिस ने एक नामजद गुरुनाम सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। वहीं पुलिस बाकी चार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

संबंधित समाचार