बरेली: मृतक अधिवक्ता संजय सिंह के पुत्र को मिली जमानत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। चोरी के आरोप में आंवला थाना पुलिस ने 13 सितंबर को अधिवक्ता संजय सिंह के पुत्र अभ्युदय उर्फ किट्टू को चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया था। इधर बुधवार को अभ्युदय की जमानत अर्जी प्रभारी जिला जज सुनील कुमार वर्मा …

बरेली, अमृत विचार। चोरी के आरोप में आंवला थाना पुलिस ने 13 सितंबर को अधिवक्ता संजय सिंह के पुत्र अभ्युदय उर्फ किट्टू को चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया था। इधर बुधवार को अभ्युदय की जमानत अर्जी प्रभारी जिला जज सुनील कुमार वर्मा ने मंजूर कर ली।

13 सितंबर को आंवला के ग्राम नगरिया सत्तन निवासी अनुपम राठौर ने आंवला थाने में तहरीर देकर बताया था कि मेरे ऑफिस डेलीवेरी प्राइवेट लिमिटेड कलिधाम कालोनी में चोरी की वारदात हुई है। जिसमें अज्ञात चोरों ने 483122 रुपये कैश चोरी कर लिया। 12 शिपमेंट चोरी हुए हैं। जिसमें आठ मोबाइल और कुछ अन्य सामान भी गया है।

ऑफिस के सारे कैमरे भी तोड़ दिये गये हैं। कैमरे का डीवीआर भी गायब है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध चोरी में मुकदमा दर्ज किया था। अर्जी पर सुनवाई के दौरान अभ्युदय के अधिवक्ता वेंकटेश्वर सक्सेना ने तर्क दिया कि उसको गलत व रंजिशन फंसाया गया है। रिपोर्ट दर्ज करने वाला उसका रिश्तेदार है। 13 सितंबर को उसे पुलिस से साजिश कर गलत तरीके से फंसाकर जेल भेजा और अगले ही दिन 14 सितंबर को उसके पिता अधिवक्ता संजय सिंह की हत्या कर दी गयी।

अभियोजन पक्ष की ओर से भी जमानत अर्जी का विरोध नहीं किया गया। अदालत ने 20 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र व इतनी ही धनराशि के दो जमानती पेश करने पर अभ्युदय को जमानत दे दी। रिहाई परवाना जेल पहुंचने पर देर शाम अभ्युदय को रिहा हुआ और अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ।

संबंधित समाचार