हरदोई: तालाब में डूबकर मासूम की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। घर के बाहर खेल रहा बच्चा खेलते-खेलते तालाब के पास चला गया। तालाब के गहरे पानी में डूबकर उसकी मृत्यु हो गई। थाना संडीला की ग्राम हथुराहा मजरा तलौली निवासी सुनील के घर के पास एक गहरा तालाब है। ढाई वर्षीय पुत्र अर्पित घर के बाहर खेल रहा था। खेलते- खेलते वह …

हरदोई, अमृत विचार। घर के बाहर खेल रहा बच्चा खेलते-खेलते तालाब के पास चला गया। तालाब के गहरे पानी में डूबकर उसकी मृत्यु हो गई।

थाना संडीला की ग्राम हथुराहा मजरा तलौली निवासी सुनील के घर के पास एक गहरा तालाब है। ढाई वर्षीय पुत्र अर्पित घर के बाहर खेल रहा था। खेलते- खेलते वह तालाब के किनारे पहुंच गया। जहां उसका पैर फिसल गया और वह पानी में डूब गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई । बालक की मृत्यु के बाद उसके घर में कोहराम मचा हुआ है परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़े-

अयोध्या:18 घंटे से जिले में हो रही लगातार बारिश, घरों में भरा पानी

संबंधित समाचार