रायबरेली: बारिश का रेड अलर्ट, 12 घंटे में बरसा 120 एमएम पानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। पूरे बारिश के सीजन में बादल रूठे रहे, भीषण गर्मी और उमस से लोगों का बुरा हाल रहा। पिछले तीन दिन में पूर्व की हवा का दबाव और चक्रवाती सर्कुलेशन बनने से जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी हो गया है। पिछले 12 घंटे में रिकार्ड 120 एमएम पानी बरस चुका …

रायबरेली, अमृत विचार। पूरे बारिश के सीजन में बादल रूठे रहे, भीषण गर्मी और उमस से लोगों का बुरा हाल रहा। पिछले तीन दिन में पूर्व की हवा का दबाव और चक्रवाती सर्कुलेशन बनने से जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी हो गया है। पिछले 12 घंटे में रिकार्ड 120 एमएम पानी बरस चुका है। हाल यह है गांव से लेकर शहर तक गली हो या मोहल्ले हर जगह पानी भरा हुआ है। जिले के संपर्क मार्गों पर पानी भरने से आवागमन अवरुद्ध हो गया है। लोग घरों के भीतर कैद हो गए हैं।

बुधवार रात से शुरू हुई मानसूनी बारिश ने आम जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। मूसलाधार बारिश से शहर के एक चौथाई मोहल्लों में पानी भर गया है जिस कारण घरों में भी पानी भर गया है। लोगों की सुबह नीऔद खुली तो पानी भरा देख वह सकते में आ गए। नगर पालिका की साफ सफाई और जल निकासी की पोल खुलकर सामने आ गई। जिला अस्पताल में पानी भरने से वैक्सीनेशन के साथ मरीजों को इलाज में दिक्कत आई है। महराजगंज में संपर्क मार्गों पर पानी भर गया है।

खेती के लिए बारिश अमृत
यह बारिश खेती के लिए अमृत सरीखी है। धान और खरीफ की अन्य फसल के लिए बारिश का पानी किसानों के लिए मददगार साबित हुआ है। किसानों को सिंचाई के लिए अलग से प्रयास नहीं करना होगा। हालांकि जिन खेतों में अधिक पानी भर गया है। उसके किसानों को खेत से नाली बनाकर पानी निकालने की सलाह दी गई है।

14 जिलों में चक्रवाती सर्कुलेशन का असर दिखा है, इस कारण आरेंज और रेड अलर्ट जारी किया गया है। दो दिन तक इसी तरह मौसम के बने रहने का अनुमान है। यह बारिश मानसून के अंतिम दौर की बारिश है।

-जेपी गुप्ता, मौसम निदेशक

यह भी पढ़े-

लखनऊ: 35 जिलों में रेड-येलो अलर्ट जारी, अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना

संबंधित समाचार