बाराबंकी: तेज बारिश के चलते गिरी कच्ची दीवार, पिता-पुत्र की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। तेज हवाओं के साथ हो रही मूसलाधार बारिश से अलग अलग स्थानों पर दीवार गिरने से पिता पुत्र की मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला घायल हो गई, जिसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। असंद्रा थाना क्षेत्र के बसैगापुर मजरे ढेमा गांव निवासी अरविंद यादव बीती रात अपने पुत्र …

बाराबंकी। तेज हवाओं के साथ हो रही मूसलाधार बारिश से अलग अलग स्थानों पर दीवार गिरने से पिता पुत्र की मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला घायल हो गई, जिसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। असंद्रा थाना क्षेत्र के बसैगापुर मजरे ढेमा गांव निवासी अरविंद यादव बीती रात अपने पुत्र मिथलेश यादव के साथ सोया था। इसी बीच तेज आंधी पानी के दौरान कच्ची दीवार भरभरा कर ढह गई जिससे पिता पुत्र मलबे में दब गए।

जब तक मलबा हटाकर उन्हे बाहर निकाला जाता तब तक अरविंद (40) व उसके पुत्र मिथलेश (8) की सांसे टूट चुकी थी। दोनों की मौत से पूरे गांव में कोहराम मच गया। सूचना पाकर क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया। थाना क्षेत्र के ही निधान पुरवा मजरे खुसेहटी गांव में गुरुवार को तूफानी बारिश के दौरान दीवार गिरने से चिल्ला (40) पत्नी विश्राम उसके मलबे में दब गई।

परिजनों के चिल्लाने पर इकट्ठे हुए ग्रामीणों ने मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला। गंभीर हालत में एंबुलेंस से उसे अस्पताल ले जाया गया। तूफानी बारिश से कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए। विद्युत पोल टूट गए। टीनशेड तथा छप्पर छानी उड़ गए। विद्युत पोल टूटने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप है।

संबंधित समाचार