बरेली: नन्हें लंगड़ा का ध्वस्त हुआ आशियाना, बीडीए वीसी बोले- अवैध निर्माण था, पुलिस बोली- स्मैक तस्करी की कमाई से बनाया था

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक दशक से स्मैक तस्करी के धंधे में लिप्त फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला सराय का रहने वाला नन्हें लंगड़ा उर्फ रियासत के अवैध अशियाना बैंक्वेट हॉल ध्वस्त कर दिया गया। गुरुवार को बीडीए और पुलिस विभाग की टीम की मौजूदगी में बैक्वेट हॉल पर जेसीबी चला दी गई। कारण बताया गया कि …

बरेली, अमृत विचार। एक दशक से स्मैक तस्करी के धंधे में लिप्त फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला सराय का रहने वाला नन्हें लंगड़ा उर्फ रियासत के अवैध अशियाना बैंक्वेट हॉल ध्वस्त कर दिया गया। गुरुवार को बीडीए और पुलिस विभाग की टीम की मौजूदगी में बैक्वेट हॉल पर जेसीबी चला दी गई। कारण बताया गया कि यह बैक्वेंट हॉल बीडीए अप्रूब्ड नहीं था। जिसकी वजह से उसे ध्वस्त कर दिया गया।

तीन थानों की पहुंची पुलिस मौके पर रही मौजूद
आशियाना बैक्वेट हॉल को तोड़ने से पहले मौके पर एसपी देहात राज कुमार अग्रवाल, फतेहगंज पश्चिमी इंस्पेक्टर सुरेंद्र पचौरी, समेत तीन थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। इसी के साथ बीडीए वीसी भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि स्मैक तस्कर के बैंक्वेट हॉल को ध्वस्त करते समय कहीं कोई बबाल न हो जाए। इसलिए पहले से ही तीन थानों की फोर्स को तैनात किया गया था।

करीब एक हफ्ते पहले गिरफ्तार हुआ था नन्हें
दरअसल, पुलिस ने करीब एक हफ्ता पहले नन्हें लंगड़ा उर्फ रियासत को अगरास-शंखा से गिरफ्तार किया। उस समय वह बाहर से आने वाले कुछ तस्करों को अपनी स्कूटी से स्मैक की सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस को उसके पास से करीब 270 ग्राम स्मैक भी बरामद हुई है।

थाने लाकर पुलिस ने उससे पूछताछ की तो सामने आया कि वह पिछले करीब 14 साल से स्मैक तस्करी के धंधे में लिप्त है। स्मैक के कारोबार से उसने अब तक करोड़ों रुपये की संपत्ति बनाई है। जिसमें कस्बे के अंदर करोड़ों रुपये की कीमत के दो आलीशान मकान, हाईवे पर एक बरातघर और कस्बे में ही छह दुकानें हैं। इसके अलावा उसने हाईवे पर ही तीन सौ गज के दो प्लॉट और सोरहा गांव में आठ बीघा भूमि भी खरीदी है। तब से पुलिस इसकी फाइनेंसियल इंवेस्टिगेशन में जुटी हुई थी।

अब तक करीब पांच बार जा चुका है जेल
पुलिस के मुताबिक स्मैक तस्कर नन्हें लंगड़ा अब तक करीब पांच बार जेल जा चुका है। पहले वह 2007 फिर 2011, 2013 और 2014 में स्मैक तस्करी मामले में जेल गया। इसके बाद वर्ष 2009 में वह बलवा और जानलेवा हमले के मामले में भी जेल जा चुका है।

यह भी पढ़े-

बरेली: मानसिक विक्षिप्त बच्ची को थाने छोड़ गया ऑटो चालक, चाइल्ड लाइन की टीम उसे लेकर भटक रही

संबंधित समाचार