फर्रुखाबाद: दबंगों ने दंपति पर किया हमला, पत्नी की मौत, पति गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद। बीती रात पति के साथ झोपड़ी में सो रही वृद्ध महिला की ईटों से कुचलकर हत्या कर दी गयी। वहीं मृतका के पति को भी लहूलुहान कर दिया। जिसके चलते घायल को सीएचसी लाया गया। सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गांव गुलबाजनगर निवासी …

फर्रुखाबाद। बीती रात पति के साथ झोपड़ी में सो रही वृद्ध महिला की ईटों से कुचलकर हत्या कर दी गयी। वहीं मृतका के पति को भी लहूलुहान कर दिया। जिसके चलते घायल को सीएचसी लाया गया। सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गांव गुलबाजनगर निवासी 66 वर्षीय लज्जावती पत्नी लाखन सिंह घर से लगभग कुछ मीटर दूर एक झोंपड़ी में बीती रात सो रहे थे। तभी दबंगों ने लज्जावती की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी और उसके साथ ही उसके पति लाखन सिंह को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना के बाद आरोपी मौके से खिसक गये। सूचना पर सीओ सोहराब आलम, प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा, एसएसआई विनोद मिश्रा, दारोगा राजेन्द्र सिंह, फिल्ड यूनिट आदि मौके पर आ गयी। उन्होंने जांच पड़ताल की। मृतका लज्जावती के गंभीर रूप से जख्मी पति को सीएचसी उपचार के लिए भेजा। वहीं हालत गंभीर होनें पर उसे लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया। लाखन सिंह के पुलिस अनिल ने गांव के वीरेंद्र, देवेंद्र, आर्पित, सोनू और अमित उर्फ आलोक के खिलाफ 147, 148, 307 व 302 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

आरोप है कि बीते तीन दिन पूर्व वीरेंद्र से घास काटनें को लेकर विवाद हो गया था। जिसकी खुन्नस में वीरेंद्र और उसके साथियों नें हत्या को अंजाम दिया। पुलिस नें मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ कायमगंज सोहराब आलम नें बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

संबंधित समाचार