सुल्तानपुर: दो मासूम बहनों पर गिरी कच्ची दीवार, एक की मौत, एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर। दुकान पर सामान लेने जा रही दो सगी मासूम बहनों पर पड़ोसी की कच्ची दीवार गिरने से मलबे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हल्ला मचने पर पहुंचे लोगों ने कड़ी मशक्कत कर दोनों को मलबे से बाहर निकाला। इससे पहले पांच वर्षीय बालिका गुंजन की मौत हो गई। जबकि उसकी …

सुल्तानपुर। दुकान पर सामान लेने जा रही दो सगी मासूम बहनों पर पड़ोसी की कच्ची दीवार गिरने से मलबे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हल्ला मचने पर पहुंचे लोगों ने कड़ी मशक्कत कर दोनों को मलबे से बाहर निकाला। इससे पहले पांच वर्षीय बालिका गुंजन की मौत हो गई। जबकि उसकी बड़ी बहन का गंभीर अवस्था में सीएचसी पर इलाज चल रहा है जहां मौजूद चिकित्सक ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक मासूम बेटी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के माधवपुर छतौना गांव की है। जहां गुरुवार की दोपहर करीब 3:00 बजे गांव निवासी संतराम की दो मासूम बेटियां अंशु व गुंजन गांव में ही दुकान से कुछ सामान लेंने जा रही थी। जैसे ही गांव के बाबूराम तिवारी के घर के पास पहुंची थी इसी बीच दो दिनों से हो रही बारिश में जर्जर हुई उनके घर की पक्की दीवार भरभरा कर दोनों मासूम बहनों के ऊपर गिर पड़ी।

जिसकी चपेट में आकर गुंजन (5) वर्ष, अंशु (10) वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई। हल्ला मचने पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से दोनों को मलबे से बाहर निकाला। तब तक गुंजन (5) वर्ष की मौत हो गई थी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रवि कुमार सिंह की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा व पोस्टमार्टम में भेजवाने की कार्रवाई में जुट गई और गंभीर रूप घायल उसकी बड़ी बहन अंशु (10) को एम्बुलेंस से इलाज के लिए जयसिंहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया।

जहां मौजूद चिकित्सक ने अंशु (10)वर्ष की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल देवमणि उपाध्याय,रजिस्ट्रार कानूनगो लालचन्द्र श्रीवास्तव के साथ पहुंचे उप जिला अधिकारी राम अवतार ने घटनास्थल पर पहुंचकर आपदा से हुए नुकसान का आकलन करते हुए पीड़ित परिजन को शासन स्तर से अहेतुक सहायता राशि दिलाये जाने का आश्वासन दिया।

संबंधित समाचार