शाहजहांपुर: नारायण हत्याकांड के दोनों आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद नारायण हत्याकांड के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस ने दोनों आरोपियों को हरिद्वार से गिरफ्तार किया, लेकिन शहर में आवास-विकास में गोल चक्कर के पास मुठभेड़ में गिरफ्तारी दिखाई गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल असलाह बरामद किए हैं। …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद नारायण हत्याकांड के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस ने दोनों आरोपियों को हरिद्वार से गिरफ्तार किया, लेकिन शहर में आवास-विकास में गोल चक्कर के पास मुठभेड़ में गिरफ्तारी दिखाई गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल असलाह बरामद किए हैं। एसपी ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तार के लिए 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने दोनों अरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। दोनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।

चौक कोतवाली के मोहल्ला मोहम्मद जई में आठ अगस्त की रात करीब साढ़े आठ बजे थाना रोजा क्षेत्र के मोहल्ला लोधीपुर निवासी नारायण कश्यप की हत्या कर दी गई थी। ताबड़तोड़ फायरिंग से क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। हत्यारोपी मौके से हत्या करके फरार हो गए। मामले में नारायण की पत्नी पूजा शुक्ला की तहरीर पर पुलिस ने मोहल्ला मोहम्मद जई निवासी अक्षय शर्मा उर्फ बच्चू एवं सलीम उर्फ बब्बू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

मामले की विवेचना चौक कोतवाली इंस्पेक्टर हरपाल बालियान ने शुरू की। घटनास्थल के सामने एक नर्सिंग होम में लगे सीसीटीवी कैमरे में फुटेज खंगली गई तो उसमें पूरी वारदात कैद हो गई। एसपी एस आनंद ने हत्यारोपियों के गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत पांच टीमों का गठन किया। पुलिस ने हत्यारोपियों के कुछ रिश्तेदारों को हिरासत में लिया। उसने पूछताछ के आधार आरोपियों की रिश्तेदारियों में आसपास के जनपदों और दूसरे प्रांतों में भी दबिश दी लेकिन सफलता नहीं मिली। 10 अगस्त को एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया। टीम लगातार खाक छान रहीं थी।

गुरुवार को पुलिस टीम ने सूचना मिलने पर सुबह करीब चार बजकर 20 मिनट पर आवास विकास गोल चक्कर के पास से मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक-एक तमंचा, एक-एक खोखा और दो-दो कारतूस बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ पुलिस टीम पर हमला करने की धारा और बढ़ा दी गई। इसके बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

नारायण हत्याकांड के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके ऊपर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। दोनों के पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचे बरामद कर लिए गए हैं। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। -संजय कुमार, एसपी सिटी

संबंधित समाचार