सीतापुर: तेज हवाओं के साथ पूरे दिन होती रही बारिश, एक मासूम की मौत, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। जिले में गुरुवार की आधी रात से तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश से जन-जीवन प्रभावित हो गया है। तेज बारिश के चलते जहां महमूदाबाद इलाके में दीवार गिरने से दबकर एक मासूम बालिका की मौत और उसके तीन अन्य भाई बहन जख्मी हो गए, वहीं कई फसलों को भारी नुकसान भी हुआ …

सीतापुर। जिले में गुरुवार की आधी रात से तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश से जन-जीवन प्रभावित हो गया है। तेज बारिश के चलते जहां महमूदाबाद इलाके में दीवार गिरने से दबकर एक मासूम बालिका की मौत और उसके तीन अन्य भाई बहन जख्मी हो गए, वहीं कई फसलों को भारी नुकसान भी हुआ है। तेज हवाओं के चलते पूरे जिले में बिजली आपूर्ति भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। कई जगह पेड़, दीवारें गिर गई हैं। सिधौली में लोहे का बोर्ड गिरने से आवागमन प्रभावित रहा।

रामपुर मथुरा इलाके में क्षेत्र में चल रही तेज हवा चलने व बारिश से मौसम में आये अचानक बदलाव के कारण तैयार हो रही धान व उरद फसलों को भारी नुकसान पंहुचा है। गन्ने की फसल भी तेज हवा के कारण धराशायी हो गई है। क्षेत्र के भगौतीपुर, बरुही, चांदपुर,गनेशपुर आदि सहित दर्जनों जगहों पर विधुत लाइन पर बड़े बड़े पेंड टूट कर गिर गए है, जिससे 24 घंटे से करीब 4-5 लाख की आबादी अंधेरे में रहने को विवश है।

सिधौली के बिसवां चौराहा निकट बिसवां मार्ग पर क्रॉसिंग से पहले रोड पर तेज आंधी से लोहे का बोर्ड सड़क पर गिर गया। जिससे सिधौली बिसवां मार्ग पर आवागमन बंद हो गया। इसके अलावा क्षेत्र के ही कस्बा बाड़ी में मोहम्मद आफताब और कल्लू के घर की दीवार गिर गई। सकरन क्षेत्र में बारिश से क्षेत्र के धनपुरिया, सिरकिंडा, दुगाना, सकरन, सुमरावां, सैदापुर, प्यारापुर, काजीपुर, सलौली, मडोर, सोहरिया, गोडियन पुरवा समेत कई गांवों में सैकडो एकड गन्ना, धान, मक्का की फसलें गिर कर नष्ट हो गयी।

वहीं उड़द की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कमलापुर में भारी बारिश की वजह से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ। किसान अरुण मिश्रा, गिरीश शर्मा, राजू शुक्ला, बबलू दीक्षित आदि का भारी नुकसान हुआ है। इसके अलावा जिले के लहरपुर, बिसवां, अटरिया, रामपुर कलां, रेउसा, तंबौर, खैराबाद, हरगांव, महोली, इमलिया सुल्तानपुर, पिसावां, मिश्रिख, गोंदलामऊ, संदना, मछरेहटा आदि क्षेत्रों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश का कहर जारी रहा।

संबंधित समाचार