पीलीभीत: अवैध खनन के मामले में दो ट्रक पकड़े, 80 हजार जुर्माना, जेसीबी भी कब्जे में
पीलीभीत। उत्तराखंड से रेता बजरी के ट्रक अवैध खनन से राजस्व को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। सामाजिक वानकी टीम ने देर रात दो ट्रक अवैध खनन के पकड़ लिए। प्रत्येक से 40-40 हज़ार रुपए का जुर्माना वसूला गया है। बृहस्पतिवार की रात गश्त मैं डिप्टी रेंजर देवेंद्र पाल सिंह, वन दरोगा शेर सिंह, दिग्विजय …
पीलीभीत। उत्तराखंड से रेता बजरी के ट्रक अवैध खनन से राजस्व को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। सामाजिक वानकी टीम ने देर रात दो ट्रक अवैध खनन के पकड़ लिए। प्रत्येक से 40-40 हज़ार रुपए का जुर्माना वसूला गया है।
बृहस्पतिवार की रात गश्त मैं डिप्टी रेंजर देवेंद्र पाल सिंह, वन दरोगा शेर सिंह, दिग्विजय सिंह, नवनीत सिंह बोरा ने जेसीबी पीलीभीत मझोला रोड पर सैदपुर गांव के पास रोड साइड कि भूमि पर पटान करते हुए पकड़ कर रेंज कार्यालय मे खड़ी की। जेसीबी स्वामी से भी दो लख रूपय से ज्यादा जुर्माना वसूला जा सकता है।
