पीलीभीत: धर्म परिवर्तन के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूरनपुर, अमृत विचार। धर्म परिवर्तन के मामले में नामजद फरार चल रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने दबिश देकर घर से दबोच लिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस को सीढी का सहारा लेना पड़ा। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। ढाई माह पहले नगर के एक मोहल्ला …

पूरनपुर, अमृत विचार। धर्म परिवर्तन के मामले में नामजद फरार चल रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने दबिश देकर घर से दबोच लिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस को सीढी का सहारा लेना पड़ा। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

ढाई माह पहले नगर के एक मोहल्ला निवासी एक समुदाय की दो युवतियों को लाइनपार साहूकारा के निवासी रज्जू हसन ने धर्म परिवर्तन और विदेश ले जाने का लालच देकर दुराचार कर लाखो रुपये ऐंठ लिए थे। तहरीर पर पुलिस ने रज्जू हसन सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस रज्जू हसन को पहले ही जेल भेज चुकी है। मुकदमे में नामजद अन्य आरोपी फरार चल रहे थे।

गिरफ्तारी को लेकर परिजनों ने अधिकारियों को भी अवगत कराया था। पुलिस उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही थी। बुधवार रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर में बाहर से ताला लगाकर अंदर आराम से सो रहे हैं। पुलिस ने दबिश देकर पहले दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया।कोई जवाब न मिलने पर पुलिस सीढ़ी लगाकर अंदर घुस गई।

पुलिस ने मौके से सोनी, शाहिद और जाहिद को हिरासत में ले लिया।कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए मेडिकल परीक्षण कराने के बाद जेल भेज दिया।कोतवाल हरीश वर्धन सिंह ने बताया मुकदमे में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार