बरेली: एमएससी माइक्रोबॉयोलॉजी का रिजल्ट जारी
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एमएससी माइक्रोबॉयोलॉजी तृतीय सेमेस्टर वर्ष 2021 का रिजल्ट गुरुवार को जारी कर दिया है। इसके अलावा एमए, एमएससी, एमकॉम प्रथम वर्ष के छात्रों के अपडेट रिजल्ट भी जारी कर दिए हैं। विश्वविद्यालय जल्द ही स्नातक द्वितीय व तृतीय और परास्नातक अंतिम वर्ष के रिजल्ट जारी कर देगा। इसकी …
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एमएससी माइक्रोबॉयोलॉजी तृतीय सेमेस्टर वर्ष 2021 का रिजल्ट गुरुवार को जारी कर दिया है। इसके अलावा एमए, एमएससी, एमकॉम प्रथम वर्ष के छात्रों के अपडेट रिजल्ट भी जारी कर दिए हैं। विश्वविद्यालय जल्द ही स्नातक द्वितीय व तृतीय और परास्नातक अंतिम वर्ष के रिजल्ट जारी कर देगा।
इसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। स्नातक अंतिम वर्ष का रिजल्ट जारी होने के बाद परास्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश भी शुरू हो जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार अरविंद ने बताया कि एमएससी माइक्रोबॉयोलॉजी तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रथम वर्ष और परास्नातक प्रथम वर्ष का रिजल्ट कुछ दिनों पहले जारी किया था लेकिन कई छात्रों के रिजल्ट अपडेट नहीं हुए थे। अब छात्र अपनी वांछित सूचनाएं विश्वविद्यालय को उपलब्ध करा रहे हैं। इसी के तहत गुरुवार को अपडेट रिजल्ट जारी किया गया।
बीए द्वितीय व तृतीय वर्ष और परास्नातक अंतिम वर्ष का मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका है। रिजल्ट भी बनकर तैयार हो चुका है। कुछ पाठ्यक्रमों का रिजल्ट तैयार होना बाकी है। एक दो दिन में सभी तैयारियां पूरी होने पर इनका भी रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
