चीन में एक अरब से अधिक लोगों को लग चुकी है कोविड वैक्सीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीजिंग। चीन में कुल आबादी के करीब 72 प्रतिशत यानी एक अरब से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन के डोज दिये जा चुके हैं। चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन के प्रवक्ता एमआई फेंग ने बताया कि देश की 1.4 अरब की आबादी में से करीब 72 प्रतिशत लोगों को टीकाकरण किया गया है। अब तक …

बीजिंग। चीन में कुल आबादी के करीब 72 प्रतिशत यानी एक अरब से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन के डोज दिये जा चुके हैं। चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन के प्रवक्ता एमआई फेंग ने बताया कि देश की 1.4 अरब की आबादी में से करीब 72 प्रतिशत लोगों को टीकाकरण किया गया है।

अब तक 2.1 अरब वैक्सीन के डोज लाभार्थियों को दिये जा चुके हैं तथा 1.01 अरब लोगों को पूरे डोज दिये गये हैं। फेंग ने कहा कि देश में जब भी कोरोना संक्रमण के नये मामले सामने आते हैं , तो बड़े पैमाने पर परीक्षण और प्रतिबंध के ऐहतियातन उपायों के जरिए इस बीमारी को फैलने से रोकने का प्रयास किया जाता है। इसके साथ ही संक्रमितों को कम से कम दो सप्ताह के लिए होटल क्वारंटीन में रखा जाता है।

इसे भी पढ़ें…

पाकिस्तान: अंतिम संस्कार कार्यक्रम में गोलीबारी में 8 की मौत ,15 घायल

संबंधित समाचार