हरदोई: खाई में पलटी गाड़ी, पुलिसकर्मियों ने बचाई सवारों की जान
हरदोई। बरसात के चलते एक बोलेरो फिसल कर सड़क किनारे गहरी खाई में गिर गई। तभी उधर से गुजर रही डायल 112 पर सवार पुलिसकर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर बोलेरो सवारों को सुरक्षित निकाल लिया। जानकारी के अनुसार पिहानी मार्ग पर एक बोलेरो बरसात के चलते फिसल गई। फिसलने के बाद ग्राम बरगवां …
हरदोई। बरसात के चलते एक बोलेरो फिसल कर सड़क किनारे गहरी खाई में गिर गई। तभी उधर से गुजर रही डायल 112 पर सवार पुलिसकर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर बोलेरो सवारों को सुरक्षित निकाल लिया।
जानकारी के अनुसार पिहानी मार्ग पर एक बोलेरो बरसात के चलते फिसल गई। फिसलने के बाद ग्राम बरगवां अहरापुर पुलिया के पास सड़क किनारे 12 फीट गहरी खाई में गाड़ी जा गिरी। तभी उधर से निकल रही 112 पुलिस वाहन की नजर खाई में गिरी गाड़ी पर पड़ी। आनन फानन पुलिसकर्मियों ने खाई में उतर कर बोलेरो में सवार सभी 7 लोगों की जान बचाई।
लोगों की जान बचाने वाले हेड कांस्टेबल नसीम, महिला आरक्षी साधना ,ज्योति मौर्य व चालक दिनेश कुमार मिश्रा की सूझबूझ से बचे सवारों ने पुलिसकर्मियों को धन्यवाद दिया। वहीं पुलिसकर्मियों के इस कार्य की जिले में काफी सराहना हो रही है।
