बदायूं: मंदिर विवाद के चलते व्यापारी पर भीड़ की चढ़ाई, जबरदस्त मारपीट
बदायूं, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में मंदिर पर निर्माण कार्य को लेकर निर्माण कराने आए व्यापारी अवधेश लड्ढा को भीड़ ने घेर कर कई जगह घसीटा। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहंची और अवधेश लड्ढा भीड़ से निकालकर लाई बदायूं जनपद के कस्बा बिल्सी में जाहरवीर बाबा मंदिर पर निर्माण कार्य …
बदायूं, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में मंदिर पर निर्माण कार्य को लेकर निर्माण कराने आए व्यापारी अवधेश लड्ढा को भीड़ ने घेर कर कई जगह घसीटा। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहंची और अवधेश लड्ढा भीड़ से निकालकर लाई
बदायूं जनपद के कस्बा बिल्सी में जाहरवीर बाबा मंदिर पर निर्माण कार्य को लेकर निर्माण कराने आए व्यापारी अवधेश लड्ढा को भीड़ ने घेर लिया नारेबाजी करते हुए उन्हें कई जगह घसीटा और मारपीट की जूतों की माला पहनाने का प्रयास किया। भीड़ में शामिल लोग इतने गुस्से में थे कि वहां कोई बड़ी घटना हो सकती थी। इस घटना की खबर पूरे शहर और क्षेत्र में आग की तरह फैल गई क्योंकि अवधेश लड्डा प्रतिष्ठित व्यापारी हैं। उनके बिल्सी और बदायूं में प्रतिष्ठान हैं।
व्यापारी का कहना था कि वह जाहरवीर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष होने के नाते सौंदर्यीकरण कराने के लिए पहुंचे थे जबकि भीड़ का आरोप है कि वह मंदिर की भूमि पर कब्जा करना चाहते थे। काफी देर हंगामा होने के बाद जब पुलिस पहुंची तो उन्हें भीड़ से निकालकर लाई।
व्यापारी लड्डा ने बताया कि पुलिस ने उन पर ही 151 की कार्रवाई कर दी है और उन पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उनकी तहरीर नहीं ली है।इस घटना ने पूरे शहर और क्षेत्र में खलबली मचा दी है। क्षेत्राधिकारी बिल्सी अनुरूद्ध कुमार सिंह ने बताया कि मंदिर की जमीन कब्जाने को लेकर भीड़ ने उन्हें घेरा था। पुलिस व्यापारी को वहां से ले आई थी।
एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि इस संबंध में बिल्सी थाने से जानकारी ली जाएगी। कानून के तहत जो उचित होगा, कार्रवाई की जाएगी। यहां बता दें कि जाहरवीर बाबा का मंदिर बहुत पुराना है। कई वर्ष पूर्व यहां मेला भी लगा करता था। बदायूं बिजनौर हाईवे पर होने के कारण और नगर के निकट होने से यह बेहद कीमती जगह बन गई है। पहले भी इस जगह को लेकर विवाद खड़े हुए हैं।
इसे भी पढ़ें…
