शाहजहांपुर में डबल मर्डर: प्रेमी युगल की गोली मारकर हत्या, अलग-अलग फेंके शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। शाहजहांपुर में युवक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवती का शव उसके घर की छत पर और युवक का शव युवती के घर से कुछ कदम की दूरी पर मिला है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की भी चर्चाएं हैं। युवक के परिजनों ने युवती के पिता पर गोली …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। शाहजहांपुर में युवक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवती का शव उसके घर की छत पर और युवक का शव युवती के घर से कुछ कदम की दूरी पर मिला है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की भी चर्चाएं हैं। युवक के परिजनों ने युवती के पिता पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर एसपी, एसपी ग्रामीण और सीओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

घटना थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव नोगामा नरोत्तम की है। यहां के रहने वाले 25 वर्षीय आशीष नोएडा में रहकर प्राइवेट जाॅब करता था। पिछले तीन माह से वह घर नहीं लौटा था। उसका गांव की रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग होने की चर्चाएं सामने आई। आज सुबह आशीष का शव युवती के घर से कुछ कदम की दूरी पर पड़ा मिला। कुछ देर बाद सूचना मिली कि जिस युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था उसका शव उसके घर की छत पर पड़ा है। दोनों की गोली मारकर हत्या की गई है।

कुछ ही देर दोहरे हत्याकांड की खबर पूरे गांव में फैल गई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एसपी एस आनंद, एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी और सीओ तिलहर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।वहीं युवती का पिता मौके से फरार है। युवक के परिजनों ने युवती के पिता पर दोनों की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

आशीष और युवती के घर करीब दो सौ मीटर की दूरी पर हैं। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चलने की चर्चाएं पूरे गांव में हैं। प्रेम प्रसंग का विरोध युवती के पिता की तरफ होना भी सामने आ रहा है। करीब चार साल पहले आशीष की दूसरी जगह शादी हो गई थी। उसके दो बच्चे भी हैं।

आशीष नोएडा में प्राइवेट जाॅब करता था। वह पीछले करीब तीन माह से घर नहीं आया था। परिजन भी सकते में हैं कि आखिर आशीष गांव कब आया। परिजनों को सुबह सूचना मिली थी कि उसके बेटे आशीष का शव युवती के घर के पास पड़ा है। आशीष के पिता सुखपाल सिंह ने युवती के पिता कृष्णपाल के उपर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से युवती का पिता घर से फरार है।

एसपी एस. आनंद ने बताया कि दो शव मिले हैं। दोनों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की जांच चल रही है। ज्यादा कुछ बता पाना जल्दबाजी होगा। बहुत जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें…

बरेली: आज फिर होगा स्वास्थ्य विभाग का मेगा वैक्सीनेशन, करीब 95 हजार लोगों को लगाई जाएगी वैक्सीन

संबंधित समाचार