पीएम मोदी के जन्मदिन पर मंदिर में किया गया पूजन, वृद्धाश्रम में कटा केक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। विश्व में भारत का मस्तक ऊंचा करने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71 वें जन्मदिवस के शुभ अवसर पर उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन के लिए आज धनोखर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर पंकज गुप्ता ‘पंकी’ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा पूजा अर्चना एवं यज्ञ का आयोजन किया गया। …

बाराबंकी। विश्व में भारत का मस्तक ऊंचा करने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71 वें जन्मदिवस के शुभ अवसर पर उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन के लिए आज धनोखर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर पंकज गुप्ता ‘पंकी’ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा पूजा अर्चना एवं यज्ञ का आयोजन किया गया।

तत्पचात सफेदाबाद स्थिति मातृ-पितृ सदन (वृद्धा आश्रम) में रहने वाले बुजुर्गों के साथ केक काटकर मिठाई के साथ फलाहार वितरित किया गया। प्रधानमंत्री के जन्म की खुशियां मनाई गई और उनकी दीर्घायु के लिए कामना की गई। इस अवसर पर मनोज कुरील, सुमन श्रीवास्तव, विकास सोनी, देवेंद्र वैश्य, दिनकर राय, आशीष सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

संबंधित समाचार