लखनऊ में शिल्प देव भगवान विश्वकर्मा की गई पूजा अर्चना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में शिल्प देव भगवान विश्वकर्मा पूजा के दिन तकनीकी संस्थान जैसे कारखाने मोटर गैराज, वाहन एजेंसिया, फैक्ट्रियां आदि में साज सजावट कर पूजा की गई। साथ ही लोगों ने पूरे आस्था के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की और अपने काम में बढ़ोतरी की कामना की। पूजन के दिन लोहे का कार्य …

लखनऊ। राजधानी में शिल्प देव भगवान विश्वकर्मा पूजा के दिन तकनीकी संस्थान जैसे कारखाने मोटर गैराज, वाहन एजेंसिया, फैक्ट्रियां आदि में साज सजावट कर पूजा की गई। साथ ही लोगों ने पूरे आस्था के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की और अपने काम में बढ़ोतरी की कामना की।

पूजन के दिन लोहे का कार्य करने वाले हर संस्थानों के अलावा आसपास की मिष्ठानों की दुकानों में भी काफी चहल- पहल दिखी।

साथ ही लोहे का काम करने वाले व्यापारियों व मजदूरों ने अपने औजारों के साथ विश्वकर्मा पूजन कर भगवान से अपने कार्य में उन्नति की कामना की।

वहीं, इंदिरा नगर स्थित अन्नपूर्णा फूड इंडस्ट्रीज के व्यापारी अमन तिवारी ने बताया कि हम हर साल विश्वकर्मा पूजा के दिन अपने सारे औजारों व मशीन पर मजदूरों व कार्यकर्ताओं के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना करते हैं।

संबंधित समाचार