जौनपुर: लापता युवक का नहर में मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। चार दिन से रहस्यमय ढंग से गायब युवक का गुरुवार को नगर के गुड़हाई मोहल्ला स्थित नहर में शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। क्षेत्र के पूरादयाल (रामनगर) निवासी 25 वर्षीय तुलसी राम बिद सोमवार की शाम करीब सात बजे बाइक से अपने रिश्तेदार को …

जौनपुर। चार दिन से रहस्यमय ढंग से गायब युवक का गुरुवार को नगर के गुड़हाई मोहल्ला स्थित नहर में शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। क्षेत्र के पूरादयाल (रामनगर) निवासी 25 वर्षीय तुलसी राम बिद सोमवार की शाम करीब सात बजे बाइक से अपने रिश्तेदार को मुंगराबादशाहपुर रेलवे स्टेशन छोड़ने आया था। घर लौटते समय तुलसी राम ने नईबाजार में एक दुकान पर रुककर कुछ सामानों की खरीदारी की।

उसी दुकान पर बाइक खड़ी कर कुछ देर में आने की बात कही। काफी देर हो जोन पर वह बाइक लेने नहीं आया तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस बाइक थाने उठा लाई। पुलिस ने स्वजन को जानकारी दी तो वे चितित होकर तलाश में जुट गए। रात भर खोजने पर कोई सुराग नहीं मिला तो मंगलवार को थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। गुरुवार की सुबह तुलसी राम बिद का शव एक नहर में उतराया दिखा।

दबी जुबान ऐसी चर्चा है कि नईबाजार में ही तुलसी राम का कुछ लोगों से किसी बात पर विवाद हो गया था। वह पीटने लगे तो जान बचाने के लिए भागते समय वह नहर में गिर गया था। उसके नहर में गिरते ही पिटाई करने वाले भाग गए थे। किसी ने घटना की रात ही सूचना दी थी, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ल ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना से जुड़े सभी तथ्यों की छानबीन की जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार