बाराबंकी: तूफानी हवाओं और भारी बारिश से गिरे पेड़ और विद्युत पोल, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जिले में बुधवार से शुरू हुई मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं का प्रकोप शुक्रवार की सुबह तक भी जारी रहा। इस वजह से जिले में लोगों का जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं भारी बारिश से विद्युत पोल और पेड़ों के गिरने से लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। साथ ही …

बाराबंकी। जिले में बुधवार से शुरू हुई मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं का प्रकोप शुक्रवार की सुबह तक भी जारी रहा। इस वजह से जिले में लोगों का जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं भारी बारिश से विद्युत पोल और पेड़ों के गिरने से लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। साथ ही बाजार भी जलभराव से बंद होती नजर आई।

बता दें कि भारी बारिश से शहर मुख्यालय की सभी सड़कें जलमग्न हो गई तो वहीं नाले भी उफनाए हुए हैं। इसके साथ ही पेड़ों के गिरने और विद्युत पोल से उतरने वाले करंट का खतरा बना रहा। इस दौरान मजबूरी में अपने बाहर आए ज्यादातर लोगों ने निकलने से परहेज किया और फलस्वरूप बाजार बंद रहा।

इसके अलावा जमुरिया नाले कते ऊपर आने से आसपास के लोगों के घरों में पानी घुसने से कई वार्ड जिनमें, रफी नगर, सिविल लाइन, घोसियाना, लाइन पुरवा, नेहरू नगर, अभय नगर, नई बस्ती और न्यू शाहजहां जैसे तमाम मोहल्लों के लोगों का जलभराव से बुरा हाल रहा। इसके अलावा मुख्य बाजार हो या सड़कें, गलियां तक भी जलभराव से पट गई हैं।

प्राचीन पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुई कार…

विद्युत पोल और पेड़ों के गिरने की कई घटनाएं भी घटित हुई। जिनमें से मोहल्ला सत्यप्रेमी नगर के भुईहारे बाबा के मंदिर पर लगे काफी पुराने समय से पूजा जाने वाला नीम का पेड़ गिरने से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, किसी के आसपास नहीं होने से बड़ी वारदात होते-होते बची है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा