पीलीभीत: नहर काटने के मामले में एक दर्जन पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूरनपुर, अमृत विचार। वाईफर केशन उपखंड पर तैनात मनोज कुमार शीशपाल है।उनकी तैनाती गत वर्ष माधोटांडा राजवा में 6 किलोमीटर से 34 किलोमीटर तक तैनाती होकर कार्य कर रहा है। आरोप है कि पिपरिया जयभद्र के दर्जनों लोग कई बार नहर को काट चुके हैं। इससे लोगों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। …

पूरनपुर, अमृत विचार। वाईफर केशन उपखंड पर तैनात मनोज कुमार शीशपाल है।उनकी तैनाती गत वर्ष माधोटांडा राजवा में 6 किलोमीटर से 34 किलोमीटर तक तैनाती होकर कार्य कर रहा है। आरोप है कि पिपरिया जयभद्र के दर्जनों लोग कई बार नहर को काट चुके हैं। इससे लोगों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।

कई बार नहर काटने से मना भी किया लेकिन नहीं माने,कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को पिपरिया जयभद्र निवासी राकेश,सियाराम, अर्जुन, बासुदेव, रामनिवास, विपिन कुमार, रामाआसरे, गुड्डू, कालीचरण, राम शर्मा व एक अज्ञात सहित 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाल हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि मामले में 12 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार