पीलीभीत: खडंजा निर्माण कार्य बंद कराए जाने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, पूरनपुर। खडंजा निर्माण कार्य रुक जाने से लोगों में रोष व्याप्त हो गया। आरोप है कि बिना जांच किए ही अधिकारियों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। इस मार्ग पर मामूली बरसात में कीचड और जलभराव हो जाता है। इससे खफा होकर दर्जनों लोगों ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन उप जिलाधिकारी को …

अमृत विचार, पूरनपुर। खडंजा निर्माण कार्य रुक जाने से लोगों में रोष व्याप्त हो गया। आरोप है कि बिना जांच किए ही अधिकारियों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। इस मार्ग पर मामूली बरसात में कीचड और जलभराव हो जाता है। इससे खफा होकर दर्जनों लोगों ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा और शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू कराए जाने की मांग की है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरिया तालुके महाराजपुर के मोहल्ला हसनी हुसैनी में कार्य योजना के अनुसार मुजफ्फरनगर मार्ग से शराफत के घर तक खडंजा निर्माण कार्य कराया जा रहा था। आरोप है कि पूर्व प्रधान ने द्वेष भावना के चलते आबादी न होने की झूठी बात अधिकारियों से कहकर खरंजा निर्माण कार्य रुकवा दिया। इस रास्ते से 30 से 40 घरों के लोगो का आवागमन होता है। रास्ता कच्चा होने के कारण मामूली बरसात में ही जलभराव और दलदल हो जाता है जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर खडंजा कार्य होना बहुत आवश्यक है। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों ने बिना जांच किए ही खडंजा कार्य वंद कर दिया। समस्या को लेकर दर्जनों लोगों ने एकत्र होकर तहसील पहुंच कर जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और समस्या का ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपकर खडंजा का निर्माण कार्य शुरू कराए जाने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि अगर तीन दिन के अंदर का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो वह धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में इमरान, मेहरबान, शराफत, नूर हसन, विक्की, नाजिम, जमील भूरा, रिजवान, शकील, ज्ञासुद्दीन, मोहम्मद असलम सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार