बाराबंकी: नरेश उत्तम पटेल ने भाजपा पर साधा निशाना, लगाया ये गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। किसानों की दुश्मन है भाजपा सरकार किसान व नौजवान सभी वर्ग दुखी है भाजपा सरकार के राज में सपा किसानों की असली हितैषी है। उक्त विचार किसान नौजवान पटेल यात्रा के क्रम में रसौली स्थित मोहन लाल वर्मा डिग्री कालेज में पूर्व कारागार मंत्री राकेश वर्मा व विधायक गौरव रावत द्वारा आयोजित स्वागत समारोह …

बाराबंकी। किसानों की दुश्मन है भाजपा सरकार किसान व नौजवान सभी वर्ग दुखी है भाजपा सरकार के राज में सपा किसानों की असली हितैषी है। उक्त विचार किसान नौजवान पटेल यात्रा के क्रम में रसौली स्थित मोहन लाल वर्मा डिग्री कालेज में पूर्व कारागार मंत्री राकेश वर्मा व विधायक गौरव रावत द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने उपस्थित कार्यकर्ता में व्यक्त किये।

नरेश उत्तम पटेल ने सबसे पहले पहुंचकर स्व. बेनी बाबू की समाधि स्थल पर पहुंचकर उनको पुष्प आर्पित कर अपनी श्रद्धाजंलि दी। पूर्व कारागार मंत्री ने अपने सम्बोधन मे कहा कि जनपद हमेशा समाजवादी का गढ़ रहा है और अपने विधानसभा चुनाव में जनपद में 6 में 6 सीटे जीतकर सपा की सरकार उत्तर प्रदेश में बनानी है। जैदपुर विधायक गौरव कुमार रावत ने अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश का किसान भाजपा को अब उत्तर प्रदेश में दोबारा नहीं आने देगें।

क्योंकि इनका हल अब जनता जान चुकी है। सपा अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में स्वागत समारोह को मुख्य रूप से एमएलसी राजेश राजू, प्रीतम वर्मा, संतोष, विधायक नरेन्द्र वर्मा, अखिलेश कटियाार, प्रीतम वर्मा, राम मगन रावत, पूर्व मंत्री राम ललित चौधरी, राजेश चन्द्र, विश्राम पाल समेत आदि लोग उपस्थित थे।

संबंधित समाचार