संभल: प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर गरजे सपाई, बेरोजगार, मंहगाई दिवस के रुप में मनाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, संभल। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म दिवस शुक्रवार को बेरोजगारी, मंहगाई दिवस के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष ने केंद्र और राज्य सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि कृषि कानून को लेकर किसान धरने पर बैठे हैं। …

अमृत विचार, संभल। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म दिवस शुक्रवार को बेरोजगारी, मंहगाई दिवस के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष ने केंद्र और राज्य सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि कृषि कानून को लेकर किसान धरने पर बैठे हैं। लेकिन सरकार सुन नहीं रही है। इस सरकार में देश की जनता मंहगाई की मार से घर का खर्च नहीं चला पार्टी रहें हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता ने सपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है।

समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां कार्यकर्ताओं के साथ अम्वेडकर पार्क में एकत्रित हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस को बेरोजगारी व मंहगाई दिवस के रूप में मनाया। पूर्व जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा। भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का जन्म दिवस का जश्न मना कर गरीबों, नोजवानो और किसानों का अपमान कर रहें हैं।

कृषि कानून के विरोध में किसान पिछले नौ महीने से दिल्ली वाॅर्डर पर आंदोलन कर रहे है। लेकिन केंद्र की मोदी सरकार किसानों बात नहीं सुन रही है। भाजपा सरकार में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से देश में मंहगाई बढ़ रही है। गैस के दाम आसमान छू रहे है जिससे लोगों को घर का खर्च चलाना मुश्किल पड़ रहा है। मोदी सरकार में किसान और आम आदमी बढती मंहगाई से कर्ज में डूबता जा रहा है। जिसकी वजह से देश में आत्महत्या करने की घटनाएं बढ़ी है।

पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में जब से योगी सरकार आई है तब से महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की जनता योगी सरकार से परेशान हो चुकी है। 2022 में प्रदेश की जनता ने समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का मन बना लिया है। इस दौरान डाक्टर अजयपाल यादव, धीरज, राजेश, जबरसिंह, इमरान, आरिफ खां, रईस अल्वी, कल्लू खां, सालिम, सुहेल, तेजपाल, सुरेश, जावेद तुर्की, गौरव यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार