उन्नाव: थाने की जमींन पर लोगों ने किया कब्जा, पुलिस आलाधिकारी मौन!
उन्नाव। आसीवन थाने की लगभग चार बीघा जमीन पर प्रबुद्ध लोगों का अवैध कब्जा पुलिस के आलाधिकारी मौन। आसीवन थाना क्षेत्र के अंतर्गत चकलवंशी सण्डीला मार्ग पर स्थित मियाँगंज चौराहे पर बाबा आम मंडी के ठीक सामने स्थानीय थाने की लगभग चार बीघा जमीन सुरक्षित है। पुलिस विभाग की जमीन पर प्रबुद्ध लोगों का अवैध …
उन्नाव। आसीवन थाने की लगभग चार बीघा जमीन पर प्रबुद्ध लोगों का अवैध कब्जा पुलिस के आलाधिकारी मौन। आसीवन थाना क्षेत्र के अंतर्गत चकलवंशी सण्डीला मार्ग पर स्थित मियाँगंज चौराहे पर बाबा आम मंडी के ठीक सामने स्थानीय थाने की लगभग चार बीघा जमीन सुरक्षित है। पुलिस विभाग की जमीन पर प्रबुद्ध लोगों का अवैध कब्जा हैं।
पुलिस ने कई बार खाली करने की हिदायत दी फिर भी जमीन खाली नहीं करवा पायी। पुलिस विभाग की जमीन पर अवैध तरीके से आधा सैकड़ा से अधिक अवैध तरीके से दुकानें बनाकर चलाई जा रही है। पुलिस विभाग के आलाधिकारियों के ऊपर राजनीतिक दबाव के कारण ज्यों की त्यो जमीन पड़ी रहती हैं।
पुलिस पिकेट मियाँगंज चौराहे पर बैठने के लिए चौकी तो बनी हैं मगर व्यवस्था नहीं है। पुलिस पिकेट किसी भी दुकान पर बैठा नजर आता है। पुलिस विभाग के आलाधिकारी अपने ही विभाग की जमीन प्रबुद्ध लोगों से खाली कराने में असमर्थ होते नजर आ रहे हैं। जो एक जाँच के साथ क्षेत्र में चर्चा का बिषय बना हुआ है।
