बरेली: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर चादर पेश कर मांगी दुआ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उर्दू अकादमी के सदस्य बनाए गए मोहम्मद इस्लाम सुल्तानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर उन्होनें दरगाह सैयद सुल्तान शाह पर चादरपोशी की और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए दुआ मांगी। इस्लाम सुल्तानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधान सेवक के …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उर्दू अकादमी के सदस्य बनाए गए मोहम्मद इस्लाम सुल्तानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर उन्होनें दरगाह सैयद सुल्तान शाह पर चादरपोशी की और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए दुआ मांगी। इस्लाम सुल्तानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधान सेवक के रूप में देश की सेवा कर रहे हैं।

उन्होने केंद्र सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के लिए किए गए कार्यों को भी सराहा। इस दौरान मुस्लिम राष्ट्रीय मंच से जुड़े शावेज रईस, नाजिर हुसैन, हाजी बसीक अहमद, अख्तर खान, मोइन खान, मोहम्मद एजाज, वसीम खान आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार