बरेली: 40 हजार में बेचा था नवजात, अब वापस करने के मांग रहा 10 लाख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बेटी के नवाजात बेटे को उसके ही पिता ने पैदा होते ही किसी को 40 हजार रुपये में बेच दिया। इसके बाद उसने बेटी के प्रेमी पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराकर उसे जेल भिजवा दिया। कुछ समय पहले आरोपी जेल से बाहर आया तो महिला ने उससे निकाह कर लिया। इसके …

बरेली, अमृत विचार। बेटी के नवाजात बेटे को उसके ही पिता ने पैदा होते ही किसी को 40 हजार रुपये में बेच दिया। इसके बाद उसने बेटी के प्रेमी पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराकर उसे जेल भिजवा दिया। कुछ समय पहले आरोपी जेल से बाहर आया तो महिला ने उससे निकाह कर लिया। इसके बाद भी पिता ने उसके बेटे को उससे नहीं मिलवाया। अब जिसने बेटा खरीदा था वह उसे लौटाने के बदले 10 लाख रुपये की मांग कर रहा है।

किला की रहने वाली महिला ने बताया कि उसने सितंबर 2016 में एक बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद उसके पिता ने उसके बेटे को पड़ोस के रहने वाले परिवार को 40 हजार रुपये में बेच दिया। पिता ने जबरन महिला की तरफ से उसके प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराकर उसे जेल भिजवा दिया। कुछ समय पहले ही युवक जेल से बाहर आया और इसके बाद दोनों ने निकाह कर लिया।

महिला जब भी अपने बेटे के बारे में पूछती है तो पिता उसके साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे देते हैं। महिला को किसी तरह से पता चला की उसके बच्चा किसको बेचा गया है। महिला ने जब बेटे को वापस मांगा तो आरोपी उससे बेटे के बदले 10 लाख रुपये की मांग कर रहा है। महिला ने शुक्रवार को इसकी शिकायत एसएसपी ऑफिस में की है।

संबंधित समाचार