बरेली: जानलेवा फाल्सीपेरम के 12 तो डेंगू के निकले दो मामले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में शुक्रवार को 31 मलेरिया के मरीजों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को जिले में मलेरिया की जिले में कुल 1393 जांच हुईं। इनमें से 31 केस मलेरिया पाजिटिव मिले। इनमें खतरनाक फैल्सीपेरम के 12 व प्लाज्मोडियम वाईवैक्स के 19 मामले सामने आए। इन मामलों …

बरेली, अमृत विचार। जिले में शुक्रवार को 31 मलेरिया के मरीजों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को जिले में मलेरिया की जिले में कुल 1393 जांच हुईं। इनमें से 31 केस मलेरिया पाजिटिव मिले। इनमें खतरनाक फैल्सीपेरम के 12 व प्लाज्मोडियम वाईवैक्स के 19 मामले सामने आए।

इन मामलों के साथ ही जिले में कुल मलेरिया के मामलों की संख्या बढ़कर 1745 व डेंगू के कुल 15 मरीज अब तक सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार डेंगू, मलेरिया के मरीजों की पुष्टि होने के बाद सभी के परिजनों की मलेरिया व डेगू की जांच की जाएगी।

इनमें हुए डेंगू की पुष्टि
विभागीय अधिकारियों के अनुसार जिले में डेंगू के दो केस पाजिटिव मिले। इनमें भोजीपुरा खंजनपुर से 11 साल का राशिद और सीबीगंज की लेबर कालोनी में 34 वर्षीय हरीश डेंगू पाजिटिव थे। दोनों को ही बीते 5-7 दिनों से बुखार आ रहा था। एहतियातन जांच कराने पर डेंगू की पुष्टि हुई है।

मलेरिया, डेंगू बचाव के लिए जिले भर में व्यापक रुप से अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को 1393 लोगों की जांच की गई, जिनमें 31 मलेरिया से ग्रसित मरीज मिले हैं। वहीं, दो और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। -डा. बलवीर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी

संबंधित समाचार