आज का राशिफल | 18 सितंबर, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज कार्यस्थल में आपको सम्मान मिल सकता है। विद्यार्थी नये विषयों का अध्ययन शुरू कर सकते हैं। आज आपको शान्तिपूर्वक समय बिताने की आवश्यकता है। आपकी समझ और परिपक्वता की आज परीक्षा होगी। वृष राशि आज अपने विचारों को नये रूप में अभिव्यक्त करने का प्रयास करेंगे। सहकर्मियों के साथ सम्बन्ध अच्छे रखें। …

मेष राशि

आज कार्यस्थल में आपको सम्मान मिल सकता है। विद्यार्थी नये विषयों का अध्ययन शुरू कर सकते हैं। आज आपको शान्तिपूर्वक समय बिताने की आवश्यकता है। आपकी समझ और परिपक्वता की आज परीक्षा होगी।

वृष राशि

आज अपने विचारों को नये रूप में अभिव्यक्त करने का प्रयास करेंगे। सहकर्मियों के साथ सम्बन्ध अच्छे रखें। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। पिता के सहयोग से कुछ महत्वपूर्ण काम हो सकते हैं।

मिथुन राशि

आज आप जिससे अपेक्षा रखते हैं वो आपको धोखा दे सकता है। स्वास्थ्य में थोड़ी नरमी रहेगी। करियर में अस्थिरता का भाव रहेगा। अचानक से परेशानियां सामने आ सकती हैं। परिवार और मित्रों को समय अवश्य दें।

कर्क राशि

आज जीवनसाथी के साथ पुराने यादगार समय के अनुभवों को साझा कर सकते हैं। व्यापार में नये पार्टनर जुड़ने के योग बन रहे हैं। दूर के रिश्तेदार आपके घर आयेंगे। घर के इन्टीरियर पर धन खर्च कर सकते हैं। जॉब की अस्थिरता दूर होगी।

सिंह राशि

आज प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की आय में वृद्धि होगी। आपको आज धन उधार देना पड़ सकता है। आपकी बातों का लोग गलत मतलब निकाल सकते हैं इसीलिये सोच समझकर ही बोलें। जमीन के क्रय-विक्रय में थोड़ी सावधानी रखें।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिये काफी अच्छा है। कमीशन से जुड़े कारोबार में उचित आर्थिक लाभ होगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर कुछ तनाव रहेगा। पेट में गैस और कब्ज की समस्या हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है।

तुला राशि

आज दोस्तों के साथ अपने सम्बन्धों को अच्छा रखें। ठंडे और बासी भोजन करने से आपको बचना चाहिये। यदि आप जिम या व्यायाम करते हैं तो अपने पोषण का खास ध्यान रखें, नहीं तो थकान और कमजोरी की समस्या हो सकती है।

वृश्चिक राशि

आज करियर के मामले में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। अपनी कार्यशैली में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रम में जुड़ सकते हैं। घर में सुख-सुविधाओं के साधन बढ़ेंगे। आप जो योजना बनायेंगे उसे आसानी से कार्यान्वित कर पायेंगे।

धनु राशि

आज मैनेजमेन्ट से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिलने के योग बन रहे है। जल्दबाज़ी में कोई बड़ा निर्णय न लें। आज आप घर की तुलना में बाहर ज्यादा अच्छा समय बितायेंगे। छोटी-छोटी परेशानियों के कारण थोड़े निराश हो सकते हैं।

मकर राशि

आज युवाओं को अच्छी नौकरी मिल सकती है। विदेश यात्रा में आ रही बाधा दूर होगी। आपकी दिनचर्या काफी अनुशासित रहने वाली है। पुराने सामान को बेचकर धन लाभ होगा। बॉस आपके प्रति काफी अच्छा भाव रखेंगे।

कुंभ राशि

आपके ऊपर काम का बोझ बढ़ सकता है। कठोर शब्दों का प्रयोग न करें इससे आपके रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। स्वजनों पर दबाव बनाने का प्रयास न करें। आपको अपनी गलती को लेकर पश्चाताप भी होगा। कमर और पीठ में दर्द की शिकायत रहेगी।

मीन राशि

आज आपको कोई शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। विनिर्माण कार्यों में प्रगति होगी। मित्रों के साथ लंच का प्लान कर सकते हैं। वकालत से जुड़े पेशेवरों को बड़े केस में जीत मिल सकती है। बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके काफी काम आयेगी।