सीतापुर: देवर ने भाभी की गर्दन पर चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस
सीतापुर। जिले में शुक्रवार रात देवर ने भाभी की निर्मम हत्या कर दी। उसने अपनी भाभी की गर्दन पर सब्जी काटने वाले चाकू से वार कर मौत के घात उतार दिया है। इस वारदात के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। आरोपी देवर घटना के बाद मौके से फरार हो गया है। मामले की …
सीतापुर। जिले में शुक्रवार रात देवर ने भाभी की निर्मम हत्या कर दी। उसने अपनी भाभी की गर्दन पर सब्जी काटने वाले चाकू से वार कर मौत के घात उतार दिया है। इस वारदात के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। आरोपी देवर घटना के बाद मौके से फरार हो गया है।
मामले की सूचना मिलने पर सीओ सिटी सहित थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है। उसपर सख्त कार्रवाई की जा रही है। वहीं, हत्या की यह सनसनी खेज वारदात रामकोट इलाके के इंदरौली की है।
बता दें कि मृतका सुमन का देर रात खाना बनाते समय अपने देवर शंकर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा की शंकर ने अपनी भाभी सुमन पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। जिससे सुमन की मौके पर ही मौत हो गई। सुमन को मरा हुआ देख देवर शंकर मौके से भाग गया।
पति की मौत के बाद देवर संग रहने लगी थी सुमन
दरअसल, सुमन के पति सेवक राम की करीब चार साल पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद सुमन अपने देवर के साथ बतौर पत्नी रहने लगी थी। सुमन गांव के बाहर मकान बनाकर रह रही थी। इससे पहले आरोपी शंकर चोरी के एक मामले में जमानत पर जेल से छूटकर वापस आया था। सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह घटना खाना बनाने के दौरान हुए विवाद को लेकर ही हुई प्रतीत होती है। बावजूद इसके पुलिस अन्य बिंदुओं की भी पड़ताल कर रही है।
