कानपुर: 5 बदमाशों ने की लाखों की डकैती, बिल्डिंग के गार्ड पर तानी बंदूक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। 5 बदमाशों ने अकेले रहने वाली बुजुर्ग महिला के फ्लैट पर डाका डाल दिया। बदमाशों ने अपार्टमेंट के गेट पर मौजूद गार्ड को गन प्वाइंट पर लिया। इसके बाद फ्लैट का गेट तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद फिर बदमाशों ने बुजुर्ग महिला का गला दबाया, पीटा और हाथ-पैर बांधकर बाथरूम में डाल दिया। …

कानपुर। 5 बदमाशों ने अकेले रहने वाली बुजुर्ग महिला के फ्लैट पर डाका डाल दिया। बदमाशों ने अपार्टमेंट के गेट पर मौजूद गार्ड को गन प्वाइंट पर लिया। इसके बाद फ्लैट का गेट तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद फिर बदमाशों ने बुजुर्ग महिला का गला दबाया, पीटा और हाथ-पैर बांधकर बाथरूम में डाल दिया। इसके बाद आलमारी में रखे 13 लाख के सोने के जेवरात और 1.50 लाख रुपए कैश समेत 15 लाख की डकैती डालने के बाद भाग निकले।

महिला की चीख-पुकार सुन पड़ोसी फ्लैट के अंदर घुसे तो दंग रह गए। इसके बाद गोविंद नगर पुलिस को सूचना दी गई। गोविंद नगर थाना प्रभारी अनूप सिंह ने मामले को चोरी की घटना बताई है। एसीपी विकास पांडेय ने भी कहा कि उन्हें थानेदार ने चोरी की घटना होने की जानकारी दी है ।

मामला गोविंद नगर टी-ब्लॉक का है। यहां की रहने वाली 75 साल की आशा गुप्ता  ने बताया कि उनके कारोबारी पति अशोक कुमार गुप्ता का तीन महीने पहले निधन हो गया था। बड़ा बेटा अविनाश दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर और छोटा बेटा कोटा में इंजीनियर है। दोनों बेटे अपने परिवार के साथ वहीं रहते हैं। इसके चलते आशा गुप्ता फ्लैट में अकेली रहती हैं।

बुजुर्ग महिला ने बताया कि 4 बदमाश रात 2 बजे के करीब फ्लैट का मेन गेट तोड़कर भीतर घुस गए। इस दौरान वह जग रही थी और शोर मचाने का प्रयास किया तो गला दबाकर जमकर पीटा।बुजुर्ग महिला ने मिन्नतें करते हुए कहा कि मुझे छोड़ दो तो बदमाशों ने चाबी देने की शर्त पर पीटना बंद किया। इसके बाद महिला का हाथ-पैर बांधने के साथ ही मुंह में कपड़ा ठूंसने के बाद बाथरूम में डाल दिया। फिर बक्से और आलमारी में रखे 13 लाख के जेवरात और 1.50 लाख कैश समेत अन्य कीमती सामान लेकर बदमाश भाग निकले।

गोविंद नगर टी-ब्लॉक के शिवम एन्क्लेव अपार्टमेंट का मेन गेट फांदकर भीतर घुस गए। सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि उसे गन प्वाइंट पर लेकर कहा कि अगर शोर मचाया तो गोली मार देंगे। इसके बाद रस्सी से उसके हाथ-पैर बांध दिया और मुंह में कपड़ा ठूंसकर गन प्वाइंट पर ले लिया। इसके बाद 4 बदमाश अपार्टमेंट में ऊपर चल गए और फ्लैट का दरवाजा तोड़कर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। गोविंद नगर पुलिस की सूचना पर फॉरेंसिक टीम भी जांच करने मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम में शामिल एक एक्सपर्ट ने बताया कि डकैती की वारदात हुई है । अब गोविंद नगर पुलिस ने चोरी में दर्ज किया या फिर डकैती में उन्हें जानकारी नहीं है। फ्लैट का मेन गेट और बक्से का ताला तोड़ने के साथ ही महिला के चोट लगना इस बात का साक्ष्य है कि चोरी नहीं डकैती हुई है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता