हरदोई: मुकदमे में सुलह न करने पर एक व्यक्ति की हत्या, जानें पूरा मामला…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। थाना पचदेवरा के ग्राम पतयोरा निवासी मोहन सिंह शुक्रवार की शाम मुकदमे की तारीख कर जिला मुख्यालय से घर वापस जा रहे थे। तभी गांव के बाहर विकल, अशोक, धर्मपाल, टिंकू और गांव निवासी गोरे ने मोहन को घेर लिया। आरोपियों ने लाठी-डंडे से पीटकर उसे लहूलुहान कर दिया। मरणासन्न अवस्था में मोहन के …

हरदोई। थाना पचदेवरा के ग्राम पतयोरा निवासी मोहन सिंह शुक्रवार की शाम मुकदमे की तारीख कर जिला मुख्यालय से घर वापस जा रहे थे। तभी गांव के बाहर विकल, अशोक, धर्मपाल, टिंकू और गांव निवासी गोरे ने मोहन को घेर लिया। आरोपियों ने लाठी-डंडे से पीटकर उसे लहूलुहान कर दिया।

मरणासन्न अवस्था में मोहन के परिजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। जहां शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। घटना के संबंध में पता चला है की उक्त आरोपियों ने दो साल पहले मृतक की पत्नी से दुष्कर्म किया था। जिसका मुकदमा चल रहा था। इसी मुकदमे की तारीख करने मोहन आया हुआ था। आरोपी मुकदमा वापस लेकर सुलह समझौता करने का दबाव डाल रहे थे। मोहन इस बात पर राजी नहीं था। इसी बात की रंजिश के चलते आरोपियों ने उसे घेर कर हमला बोल दिया।

संबंधित समाचार