आगरा: नवविवाहित जोड़े ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के शमशाबाद क्षेत्र के महरमपुर गांव में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक नवविवाहित दंपति ने अपने कमरे के पंखे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जानकारी के मुताबिक नव दंपति की शादी इसी साल मई माह में हुई थी। दंपति की खुदकुशी की खबर के …

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के शमशाबाद क्षेत्र के महरमपुर गांव में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक नवविवाहित दंपति ने अपने कमरे के पंखे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जानकारी के मुताबिक नव दंपति की शादी इसी साल मई माह में हुई थी। दंपति की खुदकुशी की खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार महरमपुर निवासी 21 वर्षीय सचिन राजधानी दिल्ली में पत्थर लगाने का काम करता है। बीती 2 मई को उसकी शादी क्रांति के साथ हुई थी। शादी के बाद पति-पत्नी आराम से रह रहे थे। शनिवार सुबह अचानक उनके शव फांसी के फंदे पर लटकते हुए मिले हैं। सुबह काफी देर दरवाजा न खोलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो दोनों के शव फंदे पर लटक रहे थे। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही परिजन ही कोई कारण बता रहे हैं।

बता दें कि मृतक दंपति के बीच कोई झगड़ा होने की जानकारी नहीं हुई है। सूत्रों की माने तो सचिन दो दिन पहले गांव आया था और पत्नी को दवा दिलवाने की बात कहकर गया था, जबकि उसने पत्नी का अबॉर्शन करवाया था। एसएसपी मुनिराज जी. के अनुसार शमसाबाद के महरमपुर गांव में दम्पति के सुसाइड की जानकारी मिली थी। तत्काल थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार