होटल में रुके लड़का-लड़की से मारपीट करने व रिश्वत लेने के आरोप में 3 सिपाही सस्पेंड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतम बुद्ध नगर। जिले के नोएडा थाना बीटा-2 क्षेत्र में स्थित एक होटल में ठहरे लड़का-लड़की के साथ मारपीट करने, उनसे और होटल संचालक से रिश्वत लेने के आरोप में पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने तीन पुलिसकर्मियों को शनिवार को निलंबित कर दिया। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि थाना बीटा-दो …

गौतम बुद्ध नगर। जिले के नोएडा थाना बीटा-2 क्षेत्र में स्थित एक होटल में ठहरे लड़का-लड़की के साथ मारपीट करने, उनसे और होटल संचालक से रिश्वत लेने के आरोप में पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने तीन पुलिसकर्मियों को शनिवार को निलंबित कर दिया। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि थाना बीटा-दो क्षेत्र के एक होटल में बुधवार को एक लड़का-लड़की आकर ठहरे थे।

उन्होंने बताया कि इसी बीच एक पुलिसकर्मी वहां पर पहुंच गया। उसने होटल में लड़का-लड़की के रुके होने की जानकारी ली और चला गया। इसके बाद उसने अपने अन्य पुलिसकर्मी साथियों को फोन करके मौके पर बुला लिया। उन लोगों ने जबरदस्ती करते हुए होटल संचालक और लड़का-लड़की को परी चौक पुलिस चौकी लेकर आ गए।

अपर उपायुक्त विशाल पांडे ने बताया कि चौकी में युवक और युवती के परिजन को भी बुलाया गया। उन्हें छोड़ने के एवज में परिजन और होटल संचालक से 70 हजार रुपए रिश्वत के तौर पर ले लिए गए। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इसकी जांच सहायक पुलिस आयुक्त प्रवीण कुमार को सौंपी गई है।

अपर उपायुक्त ने बताया कि जांच अधिकारी प्रवीण कुमार की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आयुक्त ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, कांस्टेबल सचिन बालियान व कांस्टेबल अंकित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जा रही

संबंधित समाचार