गोरखपुर: अधिकारियों ने किया बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण, दिए ये निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी के निर्देशानुसार रणवीर प्रसाद, सचिव एवं राहत आयुक्त, उत्तर प्रदेश शासन ने जनपद गोरखपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान बाढ़ के स्थाई समाधान के लिए विस्तृत रूप में डीएम गोरखपुर, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व एवं अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड व ड्रेनेज खंड के साथ चर्चा की और …

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी के निर्देशानुसार रणवीर प्रसाद, सचिव एवं राहत आयुक्त, उत्तर प्रदेश शासन ने जनपद गोरखपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान बाढ़ के स्थाई समाधान के लिए विस्तृत रूप में डीएम गोरखपुर, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व एवं अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड व ड्रेनेज खंड के साथ चर्चा की और निर्देशित किया कि लघु, मध्य एवं दीर्घ कालीन योजनाओं का निर्माण करें और उन्हें समय से क्रियान्वित भी कराएं।

स्थलीय निरीक्षण के दौरान बाढ़ से प्रभावित ग्राम मोहरीपुर, जंगल नंदलाल सिंह, जंगल बहादुर अली, लच्छीपुर, निरुद्दींचक, संझाई, रामपुरचक एवं नयागांव आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया। नदी मार्ग से ग्राम शेरगढ़ एवं बहरामपुर आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया। राहत आयुक्त ने एसडी आरएफ बल को सशक्त करने हेतु किस प्रकार के संसाधनों कीआवश्यकता है, पर चर्चा की और यह आश्वस्त किया कि जो संसाधन आवश्यक होंगे वह उपलब्ध कराया जाएगा। राहत आयुक्त ने चल रहे राहत वितरण कार्यों का निरीक्षण किया और वहां पर उपस्थित बाढ़ प्रभावित परिवारों से प्रशासन द्वारा किए गए कार्यों का फीडबैक लिया।

संबंधित समाचार