गोरखपुर: नाव लेकर गोरखपुर पहुंची सपा नेत्री जूही सिंह, पूछने पर बताई ये वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने आज शनिवार को गोरखपुर दौरे पर थी इस दौरान उन्होंने अपने साथ नाव भी लिया था। जब मीडियाकर्मियों ने उनसे नाव को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि मीडिया ने ही लिखा था कि गोरखपुर में आएं तो नाव लेकर। वह वही कर …

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने आज शनिवार को गोरखपुर दौरे पर थी इस दौरान उन्होंने अपने साथ नाव भी लिया था। जब मीडियाकर्मियों ने उनसे नाव को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि मीडिया ने ही लिखा था कि गोरखपुर में आएं तो नाव लेकर। वह वही कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार में परेशान है। महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल है। सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी आंदोलन कर रही है और आगे भी करती रहेगी।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के आक्रोश को भाजपा झेल नहीं पाएगा। वर्ष 2022 में भाजपा का प्रदेश से सफाया हो जाएगा। सपा नेत्री शनिवार को गोरखपुर पहुंची थीं। बेतियाहाता स्थित पार्टी कार्यालय पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किए जाने के बाद उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई से लोग परेशान हैं। डीजल-पेट्रोल ही नहीं रसोई गैस की महंगाई से जनता तबाह है। कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही है। लूट, हत्या और बलाल्कार की घटनाएं लगातार हो रही हैं। भाजपा की सरकार केवल झूठ के सहारे चल रही है।

इससे पहले सपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्प गुच्छ सौंपकर उनका स्वागत किया। सपा नेत्री आगे-आगे पार्टी कार्यालय पर पहुंची और उनके ठीक पीछे पिकप पर लदी नाव भी पहुंच गई। कार्यकर्ताओं ने नाव को पिकप से नीचे उतारा जिस पर बैठकर सपा नेत्री ने मीडिया कर्मियों से बातचीत की। एक सवाल पर कि वह नाव लेकर आई हैं तो उन्होंने कहा कि मीडिया ने ही लिखा था कि गोरखपुर में आएं तो नाव लेकर। वह वही कर रही हैं।

संध्या जैसी बेटी पर सबको गर्व

इस दौरान उन्होंने बहरामपुर निवासिनी छात्रा संध्या निषाद को साइकिल और आर्थिक मदद दीं। उन्होंने कहा कि संध्या जैसी बेटी पर सबको गर्व है। सपा संध्या के साथ है। संध्या की पढ़ाई-लिखाई में सपा हर सम्भव मदद करेगी।

संबंधित समाचार