रामपुर: स्वास्थ्य के लिए होगा ड्रोन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल- नकवी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भारत ड्रोन टेक्नालॉजी भी विकसित कर रहा है तो उसका भी इस्तेमाल हेल्थ के लिए होगा हमले के लिए नहीं। पोषण अभियान कार्यक्रम में स्वच्छता की बाबत केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मानवता की इस मूलभूत …

रामपुर, अमृत विचार। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भारत ड्रोन टेक्नालॉजी भी विकसित कर रहा है तो उसका भी इस्तेमाल हेल्थ के लिए होगा हमले के लिए नहीं। पोषण अभियान कार्यक्रम में स्वच्छता की बाबत केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मानवता की इस मूलभूत जरूरत को प्राथमिकता दी। इसीलिए स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत का अभियान एक जन आंदोलन बन गया है।

हाईवे स्थित एक होटल में शनिवार को आयोजित पोषण अभियान के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि पोषण अभियान दफ्तरों और दीवारों से निकल कर लोगों के घर-आंगन का हिस्सा बन गया है। आज लोग, पोषण के महत्व और जरूरत को समझ रहे हैं और इसे स्वीकार कर परिवार को तंदुरुस्त बना रहे हैं।

कहा कि हमारे लिए चिंता और शर्म की बात है कि आजादी के 75 वर्षों के बाद भी कुपोषण से समाज प्रभावित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वास्थ्य और स्वच्छता को कुपोषण मुक्त समाज बनाने के लिए प्राथमिकता दी है। तंदुरुस्ती हमारा खजाना है सिर्फ कहावत तक रह गया था, सरकारों के लिए भी कभी प्राथमिकता नहीं रहा। आज तंदरुस्त बच्चा नए भारत की शान का अभियान बन गया है। पोषण माह सिर्फ माह नहीं बल्कि 12 माह इसको प्राथमिकता देनी है।

कहा कि वर्ष 2014 से पहले केवल 6 एम्स थे अब बढ़ कर 22 एम्स हो गए हैं। मेडिकल कॉलेजों की संख्या 381 से बढ़ कर 565 से ज्यादा हो गयी है। 15 अगस्त 2020 को प्रत्येक भारतीय को हेल्थ आईडी देने के लिए नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन शुरू किया गया। जन आरोग्य योजना के तहत 2 करोड़ 11 लाख से ज्यादा लोगों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा दी गई है। मिशन इंद्रधनुष के तहत लगभग 4 करोड़ बच्चों को विभिन्न बिमारियों से बचाने ले लिए टीकाकरण किया गया है।

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने कहा कि कुपोषण को रोकने के लिए जनपद में बेहतर प्लान तैयार किया गया है। सार्वजनिक क्षेत्रों के साथ-साथ निजी क्षेत्रों के लोगों की भी भागीदारी सुनिश्चित करायी जा रही है। स्थानीय पौष्टिक उत्पादों का किट में समावेश कराया जा रहा है। पोषण अभियान के अन्तर्गत जनपद में उल्लेखनीय प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जनपद में किशोरी बालिकाओं के लिए बीएचएसएनडी कार्यक्रम के अन्तर्गत किशोरी बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच के लिए स्वास्थ्य केन्द्रों पर उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण कार्यशाला कराकर बच्चों के टीकाकरण, स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी उपलब्ध करायी गई। पोषण अभियान के अवसर पर जिले भर के तंदुरुस्त बच्चों की प्रतियोगिता में कई तंदुरुस्त बच्चों एवं उनके परिवार को पुरस्कृत किया गया। कुपोषण मुक्त एवं पोषण युक्त समाज के लिए शपथ भी दिलवाई गई। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का आगाज किया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के जल शक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त, विधायक राजबाला, पैक्स पेड के चेयरमैन सूर्य प्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़, मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार