बरेली: कोर्ट के आदेश के बाद भी पुलिस नहीं दर्ज कर रही रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। राष्ट्रीय ध्वज और देश के नक्शे की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में कोर्ट के आदेश के चार दिन बाद भी बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। वादी ने शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर बारादरी पुलिस की ओर से हो रहे टालमटोल की शिकायत की है। …

बरेली, अमृत विचार। राष्ट्रीय ध्वज और देश के नक्शे की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में कोर्ट के आदेश के चार दिन बाद भी बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। वादी ने शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर बारादरी पुलिस की ओर से हो रहे टालमटोल की शिकायत की है।

बारादरी के जोगी नवादा स्थित शाहनूरी मस्जिद के पास रहने वाले मोहम्मद जाफर ने बताया कि उनके इलाके में ही रहने वाले कुछ लोग राष्ट्रीय ध्वज और देश के नक्शे की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करने के साथ-साथ प्रधानमंत्री की भी आपत्तिजनक फोटो वायरल कर रहे हैं। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो युवकों ने एक संगठन का नाम बताते हुए उन्हें सपरिवार जान से मारने की धमकी दे डाली।

पीड़ित ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल से लेकर इंटेलीजेंस कार्यालय लखनऊ तक की। लेकिन कार्रवाई न होने पर आपत्तिजनक कृत्य करने का कोर्ट में वाद दायर कर दिया। न्यायालय में मामले की सुनवाई के बाद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करने के आदेश 14 सितंबर को जारी किए गए थे।

संबंधित समाचार