बरेली: सेवानिवृत्त सीओ व उसके बेटे ने रिवॉल्वर दिखाकर दुकान खाली कराई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। स्टेशनरी दुकान संचालक के साथ सेवानिवृत्त सीओ के बेटे ने गुंडई दिखाई दिखाते हुए मारपीट कर दी। तमंचे के बल पर रसूखदार ने दुकानदार को धमकाकर दुकान का सामान बाहर फेंक दिया। वहीं झगड़े के दौरान किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जिसके बाद दुकानदार ने सेवानिवृत्त सीओ …

बरेली, अमृत विचार। स्टेशनरी दुकान संचालक के साथ सेवानिवृत्त सीओ के बेटे ने गुंडई दिखाई दिखाते हुए मारपीट कर दी। तमंचे के बल पर रसूखदार ने दुकानदार को धमकाकर दुकान का सामान बाहर फेंक दिया। वहीं झगड़े के दौरान किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जिसके बाद दुकानदार ने सेवानिवृत्त सीओ व उसके बेटे के खिलाफ प्रेमनगर थाने में तहरीर दी है।

भूड़ निवासी अमर जायसवाल घर से थोड़ी ही दूरी पर किराए की दुकान में स्टेशनरी के सामान का व्यापार करते हैं। उन्होंने बताया कि वह पिछले 26 सालों से दुकान चला रहे हैं। बताया कि लॉकडाउन में कामकाज ठप हो जाने के चलते वह अपने मूल निवास शाहजहांपुर के तिलहर चले गए थे। स्थिति सामान्य होने पर उन्होंने वापस आकर दोबारा काम शुरू किया। व्यापारी के मुताबिक कुछ दिनों से उनके भाई अमन जायसवाल दुकान पर बैठकर कामकाज संभाल रहे हैं।

बताया कि शनिवार को दुकान मालिक सेवानिवृत्त सीओ व उनका बेटा दुकान पर पहुंचे और उनकी पत्नी के साथ गाली-गलौज करने लगे। साथ ही दुकान खाली करने का दबाव भी बनाने लगे। व्यापारी ने जब इसका विरोध किया तो सेवानिवृत्त सीओ के बेटे ने जेब में रखा रिवॉल्वर निकाला और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने लगे।

आरोप है कि उन्होंने दुकान का शटर तोड़कर सामान भी बाहर फेंक दिया। जिसका विरोध करने पर सेवानिवृत्त सीओ ने धमकाना शुरू किया और उनके बेटे ने रिवाल्वर तान दी। मामले की शिकायत लेकर अमर जयसवाल प्रेमनगर थाने पहुंचे। आरोप है कि थाने से उन्हें टालमटोल करते हुए शाहाबाद चौकी भेज दिया गया और फिर वहां से थाने भेजा गया। देर शाम व्यापारी ने सेवानिवृत्त सीओ व उसके बेटे से सपरिवार जान का खतरा जताते हुए थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।

स्थानीय पुलिस ने नहीं सुनी तो एसपी सिटी ने दिए निर्देश
थाने व चौकी के बीच दिनभर चक्कर लगाने के बाद भी जब कहीं भी व्यापारी की सुनवाई नहीं हुई तो अमर जयसवाल पत्नी गीतिका जायवाल व भाई अमन जायसवाल के साथ प्रभारी एसएसपी, एसपी सिटी रविंद्र कुमार के पास पहुंचे। जहां उन्होंने अपने साथ हुई गुंडई के बारे में पूरी बात बताई। जिस पर प्रभारी एसएसपी ने तत्काल प्रेमनगर इंस्पेक्टर को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

व्यापारी की ओर से सेवानिवृत्त सीओ व उनके बेटे पर रिवॉल्वर के दम पर दुकान खाली कराने व मारपीट करने के आरोप की तहरीर दी गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है – शितांशु शर्मा, इंस्पेक्टर, प्रेमनगर

संबंधित समाचार