मुरादाबाद: स्वास्थ्य मेले में लोगों का किया इलाज, बच्चों की जांच कर किया गया टीकाकरण
मुरादाबाद, अमृत विचार। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में पहुंचे लोगों की चिकित्सकों द्वारा जांच कर परामर्श दिया। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नया गांव में स्वास्थ्य मेले में पहुंचे डिप्टी सीएमओ डाँ. प्रवीन श्रीवास्तव ने कहा कि इसमें प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य कार्यक्रम के …
मुरादाबाद, अमृत विचार। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में पहुंचे लोगों की चिकित्सकों द्वारा जांच कर परामर्श दिया।
शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नया गांव में स्वास्थ्य मेले में पहुंचे डिप्टी सीएमओ डाँ. प्रवीन श्रीवास्तव ने कहा कि इसमें प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य कार्यक्रम के तहत गोल्डन कार्ड भी बनेगा।
चिकित्सकों को गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों के इलाज में गंभीरता बरतने और छूटे हुए टीके लगाने के निर्देश दिए। कहा मेले का मकसद अवकाश के दिन भी सरकारी स्वास्थ्य केंंद्रों पर आमजन को चिकित्सा सेवाओं का लाभ दिलाना है।
