CM योगी आज से 4 जिलों के दौरे पर, पूर्वांचल में कितना हुआ विकास खुद जाकर देखेंगे
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार से चार जिलों के दौरे पर रहेंगे। सीएम योगी आज लोकभवन में अपनी सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर एक प्रेस ब्रीफिंग के बाद अयोध्या के लिए रवाना होंगे। अयोध्या में वे पिछड़ा वर्ग सम्मेलन के समापन सत्र को सम्बोधित करेंगे। अयोध्या के बाद सीएम योगी करीब 5 …
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार से चार जिलों के दौरे पर रहेंगे। सीएम योगी आज लोकभवन में अपनी सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर एक प्रेस ब्रीफिंग के बाद अयोध्या के लिए रवाना होंगे। अयोध्या में वे पिछड़ा वर्ग सम्मेलन के समापन सत्र को सम्बोधित करेंगे। अयोध्या के बाद सीएम योगी करीब 5 बजे तक वाराणसी के लिए रवाना होंगे। वाराणसी में पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में संगठन की तरफ से 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा समर्पण अभियान के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
सीएम वाराणसी में ब्लड डोनेशन कैंप की शुरुआत भी कर सकते हैं। इसके अलावा सीएम वाराणसी में ही रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद सोमवार को पूर्वांचल के दो जिलों का दौरा करेंगे। सीएम सोमवार को गाजीपुर और जौनपुर का दौरा कर विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत परखेंगे। इसके बाद वे लखनऊ लौटेंगे।
बता दें कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार आज अपने साढ़े 4 साल का कार्यकाल पूरा कर रही है। इस मौके पर सरकार ने राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी प्रमुख जिलों में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया है। सीएम योगी से लेकर केंद्र और राज्य सरकार के मंत्री, सांसद इन कांफ्रेस को संबोधित करेंगे। इस मौके पर योगी सरकार की साढ़े 4 साल के कार्यकाल में किए गए कामकाज पर बुकलेट भी जारी की जाएगी।
पिछड़ों को साधने में जुटी भाजपा
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए BJP ने पिछड़ों को एकजुट करने का निर्णय लिया है। जिसके बाद प्रदेश भर में सितंबर और अक्टूबर में भारतीय जनता पार्टी एक बड़े स्तर पर ओबीसी सम्मेलन करने जा रही है। जिससे कि आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से पिछड़ों की राजनीति कर बीजेपी सत्ता पर फिर से काबिज हो सके।
