मायावती और प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर साधा निशाना, बोलीं- विज्ञापन और दावे अधिकांश हवा-हवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार के साढ़े चार साल रविवार को पूरे हो गए। इसी कड़ी में रविवार को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती और कांग्रेस की महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार पर जबरदस्त हमला बोली है। बसपा प्रमुख ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, यूपी भाजपा सरकार द्वारा …

लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार के साढ़े चार साल रविवार को पूरे हो गए। इसी कड़ी में रविवार को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती और कांग्रेस की महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार पर जबरदस्त हमला बोली है।

बसपा प्रमुख ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, यूपी भाजपा सरकार द्वारा ’बदलाव के 4.5 वर्ष’ का विज्ञापन व दावे अधिकांश हवा-हवाई व जमीनी हकीकत से बहुत दूर। इनकी कथनी व करनी में अन्तर होने के कारण खासकर यहां की बढ़ती गरीबी, बेरोजगारी व महंगाई आदि से जनता की बदहाली जग-जाहिर।

उधर, कांग्रेस की महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, उप्र सरकार को चाहिए था कि 4.5 सालों पर जनता के सवालों का जवाब दे, लेकिन नहीं। फिर झूठ, झूठ और सिर्फ झूठ, उन्होंने आगे लिखा, लाखों खाली पदों पर नौकरियां देने और लटकी भर्तियां कराने पर न किसान को गन्ना, गेहूं, धान, आलू के दाम देने में, बिजली के दाम कम करने में, महंगाई रोकने में उप्र सरकार फेल रही। असफलताओं का उत्सव मनाती जनविरोधी भाजपा सरकार।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए कहा कि यह पूरा कार्यकाल अविस्मरणीय रहा है। पहले जब सीएम बनते थे तो हवेली बनाने की प्रतिस्पर्धा चलती थी। लेकिन उनकी सरकार जनता के लिए समर्थित रही।

यूपी के परसेप्शन को देश और दुनिया में बदला: CM योगी

सीएम योगी ने कहा कि हम सब आभारी हैं देश के पीएम नरेंद्र मोदी का, जिनके नेतृत्व में सरकार ने अपने साढ़े 4 साल का कार्यकाल पूरा किया है। यूपी आबादी के लिहाज से सबसे बड़ा प्रदेश है। सुरक्षा सुशासन में यूपी ने जो उपलब्धियां हासिल की है। उसने यूपी के परसेप्शन को देश और दुनिया में बदला है। इसमें सरकार और संगठन का समन्वय और शासन प्रशासन की जिम्मेदारी और केंद्रीय नेतृत्व में सहयोग की बड़ी भूमिका है।

संबंधित समाचार