लखनऊ: व्हाटसएप ग्रुप पर युवक ने डाली पीएम की आपत्तिजनक तस्वीर, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की अमीनाबाद पुलिस द्वारा बनाए गए एक एक व्हाटसएप ग्रुप पर प्रधानमंत्री की अभद्र फोटो डाली गई थी। पुलिस ने ग्रुप में फोटो भेजने वाले नम्बर के आधार पर शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर सूर्यबली पाण्डेय के मुताबिक पीएस अमीनाबाद के नाम से एक ग्रुप बनाया …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की अमीनाबाद पुलिस द्वारा बनाए गए एक एक व्हाटसएप ग्रुप पर प्रधानमंत्री की अभद्र फोटो डाली गई थी। पुलिस ने ग्रुप में फोटो भेजने वाले नम्बर के आधार पर शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर सूर्यबली पाण्डेय के मुताबिक पीएस अमीनाबाद के नाम से एक ग्रुप बनाया गया है। जिसमें थानाक्षेत्र के संभ्रांत लोगों को जोड़ा गया है।

इसी ग्रुप में कसाईबाड़ा निवासी मो. आफाक कुरैशी भी जुड़ा हुआ था। शुक्रवार को ग्रुप में प्रधानमंत्री के जन्दमदिन पर बधाई संदेश भेजे गए थे। इस पर आफाक ने आपत्तिजनक फोटो पोस्ट कर दी। ग्रुप में जुड़े अन्य सदस्यों ने आफाक की हरकत पर एतराज जताते हुए ग्रपु एडमिन को सूचना दी थी। जिसके बाद कसाईबाड़ा निवासी आफाक कुरैशी को गिरफ्तार किया गया।

संबंधित समाचार